Virat Anushka: मुंबई का अलीबाग सितारों का आशियाना बन चुका है. अब क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी-अभिनेत्री ने वहां एक बड़ा प्लॉट ले लिया है. जानिए पूरी डिटेल.
Virat Anushka
Virat Anushka Alibaug Property: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अलीबाग में एक नई प्रॉपर्टी खरीद ली है. इसकी कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस एरिया में कई सेलिब्रिटीज का घर भी पहले से मौजूद है. साथ ही कहा जा रहा है कि अलीबाग में रियल एस्टेट में उनका यह दूसरा इनवेस्टेमेंट है. रिपोर्ट के अनुसार विराट-अनुष्का ने इस जमीन की रजिस्ट्री13 जनवरी को कराई.
रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने 5.1 एकड़ जमीन खरीदी है. यह खरीदी गई जमीन रायगढ़ जिले के जीराद गांव में स्थित है. यह दो टुकड़ों में है, जिनका कुल क्षेत्रफल 5.19 एकड़ से ज्यादा है. इनमें से एक प्लॉट करीब 3.6 एकड़ का है, जबकि दूसरा लगभग 1.55 एकड़ का है. रियल एस्टेट डेटा प्लेटफॉर्म CRI मैट्रिक्स के अनुसार इस जमीन की कुल कीमत 37.86 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि यह डील इसी 13 जनवरी को पूरी हुई है. इसमें करीब 2.27 करोड़ रुपये का स्टांप ड्यूटी भी लगा है.
आपको बता दें कि अलीबाग में इस दंपत्ति का यह दूसरा बड़ा निवेश है. इससे पहले साल 2022 में इन्होंने रियल एस्टेट डेवलपर समीरा हैबिटेट्स से दो अलग-अलग डील के माध्यम से 19.24 करोड़ रुपये में लगभग आठ एकड़ जमीन खरीदी थी. इस समय उन्होंने उस जमीन पर एक आलीशान हॉलीडे होम भी बना लिया है.
विराट-अनुष्का के अलावा अलीबाग में कई सितारों ने जमीन खरीदी है. इन दिनों यह जगह सेलिब्रिटीज के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. अलीबाग में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, गौतमी और राम कपूर जैसे सितारों ने भी प्लॉट खरीदा है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पास मुंबई, गुरुग्राम और अन्य शहरों में भी महंगी प्रॉपर्टीज हैं. इतना ही नहीं, उनके पास लंदन में भी जमीन है. ये बताता है कि ये दंपत्ति कई करोड़ों की संपत्ति बना चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की कुल नेटवर्थ करीब 1300 करोड़ रुपये है.
Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…
Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…
Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…
Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…
Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…
Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…