विशाल जेठवा होमबाउंड की स्क्रीनिंग में भावुक होकर रो पड़े, फिल्म की ऑस्कर नॉमिनेशन की खुशी ने उन्हें मजबूर कर दिया. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी मेहनत, लगन और टैलेंट की जमकर तारीफ की और उन्हें....
Vishal Jethwa cries at Homebound premiere
हाल हाल ही में चमक धमक भारी शाम में फिल्म प्रोड्यूसर करन जौहर और नीरज घयवान ने फेमस फिल्म होमबाउन्ड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस मौके पर बॉलीवुड के काफी सारे सितारे मौजूद थे जैसे ईशान खट्टर, जहान्वी कपूर, विशाल जेठवा, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लेकिन सबकी नज़रें सिर्फ एक मोमेंट पर टिक गई जो भी था विशाल जेठवा का इमोशनल मूवमेंट. इस मौके पर उनकी आंखों से आंसुओं की बौछार हो रही है. उनका यह दिल छू लेने वाला जज्बात कैमरे में कैद हो गया है.
विशाल जेठवा मूवी स्ट्रीमिंग के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे उनकी मां प्रीति जेठवा ने उन्हें गले लगा कर सहारा दिया कैमरे की चमक में उनका यह इमोशनल चेहरा सभी को हैरान कर गया. बाद में विशाल मुस्कुराते हुए परिवार के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते हुए नजर आए. विशाल इस मौके पर काला वेलवेट सूट पहने हुआ था, जो की बहुत स्टाइलिश लग रहा था लेकिन उसके इमोशनल मोमेंट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
विशाल का इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और फैन्स उनके स्ट्रगल को तारीफ के काबिल बताया है एक यूजर ने लिखा कि उनकी सक्सेस बहुत पर्सनल लगती है और भगवान उनका भला करेगा, वही दूसरा लिखता है कि मेरा दिल भी उनके साथ मुस्कुरा रहा है. कई लोगों ने विशाल का कंपैरिजन एक्टर इरफान खान से किया फैंस ने बताया कि विशाल आने वाले सुपरस्टार लगते हैं.
विशाल के आंसू केवल इमोशन नहीं बल्कि उनके स्ट्रगल और मेहनत को भी दिखाते हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने परिवार चलाने के लिए घर-घर काम किया और विशाल ने यह भी खुलकर काफी उन्हें कोई शर्म नहीं आती कि वह एक कामवाली के बेटे हैं. आज वह अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर पाए हैं.
नीरज घयवान की होमबाउंड दो गांव के दोस्तों की कहानी होती है जो की पुलिस की परीक्षा पास कर कर समाज में सम्मान पाना चाहते हैं, रस्ते में उन्हें काफी ज्यादा जाति और सांप्रदायिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा ,जहान्वी कपूर इंपॉर्टेंट रोल निभाते हैं. इस साल को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला यह फिल्म इंडिया में 26 सितंबर को रिलीज होगी और 2026 ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…