<
Categories: मनोरंजन

जब एक्ट्रेस के थप्पड़ों से गूंज उठा सेट, ऋषि कपूर को जड़े थे 8 चांटें; फिर 3 साल बाद यूं लिया बदला

Rishi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को एक एक्ट्रेस ने 8 थप्पड़ जड़ दिए थे. इस घटना से सेट गूंज उठा था. फिर अभिनेता ने 3 साल बाद लिया बदला. जानिए आखिर कौन थी वो एक्ट्रेस और ऐसा क्यों किया.

सिनेमाई दुनिया में ऐसी-ऐसी कहानियां हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. जब एक एकट्रेस ने ऋषि कपूर को 8 जोरदार थप्पड़ जड़ दिए थे. फिर अभिनेता ने बदला लेने की खाई कसम और तीन साल बाद यूं लिया रिवेंज. चलिए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में. 

क्या है वो किस्सा?

अभिनेता ऋषि कपूर को जिस एक्ट्रेस ने थप्पड़ जड़ा था वो कोई और नहीं, बल्कि पद्मिनी कोल्हापुरे थी. यह किस्सा साल 1982 में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्रेम रोग’ के सेट से जुड़ा है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, ऋषि कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य भूमिका में थीं. एक सीन में, पद्मिनी के किरदार को ऋषि के किरदार को थप्पड़ मारना था. राज कपूर ने जो सीन को रियल बनाए रखने के लिए थप्पड़ को वास्तविक दिखाने पर जोर दिया.

एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

पद्मिनी कोल्हापुरे ने बाद में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि लाइटिंग से लेकर कैमरे की खराबी तक की तकनीकी समस्याओं के कारण उस सीन को बार-बार फिल्माना पड़ा. अपने काम के प्रति समर्पित ऋषि कपूर ने उन्हें शूटिंग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिस कारण से उन्हें सात से आठ बार थप्पड़ पड़े. 

3 साल बाद लिया बदला

एक्ट्रेस ने आगे बातचीत में बताया कि उस थप्पड़ सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने मजाक में कहा था कि वह अपना बदला लेंगे. बाद में साल 1985 में ‘राही बदल गए’ की शूटिंग के दौरान एक थप्पड़ सीन शूटिंग करना था, जिसमें अभिनेता को पद्मिनी कोल्हापुरे को थप्पड़ मारना था. लेकिन ऋषि कपूर ने बिना किसी बदले की भावना के एक ही बार में फिल्म के इस सीन की शूटिंग कर ली. 

‘प्रेम रोग’ फिल्म के बारे में

‘प्रेम रोग’ में शम्मी कपूरनंदा, तनुजा, सुषमा सेठ, कुलभूषण खरबंदारज़ा मुरादओम प्रकाश, बिंदु भी शामिल थे. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) सहित चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Ayodhya: सीलबंद अस्पताल फिर से कैसे हुआ चालू? बिना डॉक्टर के नर्स ने कर दी डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों…

कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…

Last Updated: April 2, 2026 18:54:07 IST

IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…

Last Updated: April 2, 2026 18:45:20 IST

भारत में Ask Maps फीचर हुआ लॉन्च, अब AI जरिए प्लान हो सकेगी पूरी ट्रिप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अब यह फीचर आपको अपनी ट्रिप को और बेहतर बनाने में मदद करेगा. चलिए जानते…

Last Updated: April 2, 2026 18:38:02 IST

Harsh Chhikara: राजा-महाराजा से कम नहीं हर्ष छिकारा के कोठी की बैठक, इंटीरियर डिजाइन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Harsh Chhikara Viral Video:  इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने हाल ही में अपने शानदार कोठी का…

Last Updated: April 2, 2026 18:47:24 IST

कितने साल पुरानी होनी चाहिए सेकेंड हैंड कार? कितने किलोमीटर चली हो, लेने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें

इसके साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कार की हालत और…

Last Updated: April 2, 2026 18:33:41 IST

सूरत बना किडनी ट्रांसप्लांट का नया हब: शेल्बी अस्पताल में 3 महीनों में 12 सफल ट्रांसप्लांट

मुंबई–अहमदाबाद पर निर्भरता घटी, अब पूरे गुजरात के मरीज सूरत पर जता रहे हैं भरोसा…

Last Updated: April 2, 2026 18:22:21 IST