Who Is Kaziah Liz Mejo: केरल की 19 साल काजिया लिज मेजो ने 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. वैष्णवी गणेश फर्स्ट और अनुश्री सतवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं.
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काज़ियाह लिज़ मेजो कौन हैं?
Who Is Miss Universe India 2026 Kaziah Liz Mejo : केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीत लिया है. इसका ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त 2026 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था. उन्होंने दूसरी कंटेस्टेंट्स को हराकर जीत हासिल की. मौजूदा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा हैं. इस जीत के साथ, काजिया अब भारत की तरफ से इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा ले सकती हैं.
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 कॉम्पिटिशन के लिए देश भर में कई ऑडिशन और इंटरव्यू आयोजित किए गए. इनके जरिए कुल 52 लोग फाइनल लिस्ट में पहुंचे. फाइनल राउंड में कंटेस्टेंट्स की खूबसूरती, पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी और सांस्कृतिक जागरूकता जैसे मुद्दों पर परख की गई. इन सभी स्टेज पर सबका ध्यान खींचने वाली काज़िया लिज मेजो आखिर में विनर बनीं. फाइनल नतीजों में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं. गुजरात की अनुश्री सतवलेकर को सेकंड रनर-अप चुना गया. इस तरह, इन तीनों ने 2026 कॉम्पिटिशन में टॉप पोजीशन हासिल कीं.
2007 में जन्मीं मेजो अबू धाबी में पली-बढ़ीं, जहां उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. वह मावेलिक्कारा के मेजो अब्राहम और सुजा मेजो की बेटी हैं और अभी कोच्चि में रहते हुए बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं. स्टेज से उनका जुड़ाव कम उम्र में ही शुरू हो गया था. उन्होंने 2012 में अबू धाबी में क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग शुरू की और कई क्रिएटिव फील्ड्स में अपनी स्किल्स को निखारा.
मेजो ने 2024 में पेजेंट कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू किया और मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं. कुछ महीनों बाद, उन्होंने एक कैटेगरी ऊपर कदम रखा और स्टेट टाइटल जीता, जिससे वह नेशनल लेवल पर चर्चा में आईं. कोच्चि में उन्हें ‘बीना कन्नन कॉउचर मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का ताज पहनाया गया, जिसमें उन्होंने रनर-अप रहीं मालविका राजेंद्रन देव और लिज़ जेमन जैकब को हराया.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…