Who is Rachit Singh : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह से सगाई की अफवाहें चल रही हैं. दोनों को साथ कई बार देखा गया है, लेकिन पुष्टि बाकी है.
Who is Rachit Singh : बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ है. हाल ही में अफवाहें तेज हो गई हैं कि हुमा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह से सगाई कर ली है. हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच इस चर्चा ने खासा उत्साह पैदा कर दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं रचित सिंह और क्या है उनके और हुमा के रिश्ते की सच्चाई.
रचित सिंह एक पेशेवर एक्टिंग कोच और एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेब शो ‘कर्मा कॉलिंग’ से की थी, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक पहचान मिली. एक्टिंग की बारीकियों को समझने और सिखाने वाले रचित, बैकग्राउंड में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन हाल ही में वो अचानक से चर्चा में आ गए हैं.
साल 2024 में हुमा कुरैशी और रचित सिंह को पहली बार साथ में देखा गया था, जब दोनों शाहरुख खान और गौरी खान द्वारा होस्ट की गई एड शीरन की पार्टी में पहुंचे थे. इस पार्टी में दोनों की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा और तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे. इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया, जिससे अफवाहों को और बल मिला.
हाल ही में दोनों को एक निजी बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि हुमा और रचित ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, न तो हुमा और न ही रचित ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और दोनों को बधाइयां भी दी जा रही हैं.
पर्सनल लाइफ के साथ-साथ हुमा कुरैशी की प्रोफेशनल लाइफ भी तेजी से आगे बढ़ रही है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘बयान’ का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में भव्य प्रीमियर हुआ. इस फिल्म में हुमा ने ना सिर्फ अभिनय किया है बल्कि बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी डेब्यू किया है.
अब यs देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये रूमर्ड कपल अपनी सगाई की खबरों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट देता है या नहीं. तब तक, फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…