<
Categories: मनोरंजन

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के गीतकार ने लिखे ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के गीत; विवादित सॉन्ग को लेकर दी सफाई, जानिए कौन हैं वो

Who Is Raqueeb Alam: नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अपने अश्लील बोल की वजह से विवादों में फंसा हुआ है. इस गाने के बोल जिस गीतकार ने लिखे हैं, उसी ने 'पुष्पा 2' और 'कुबेरा' जैसी फिल्मों के गीतों के भी बोल लिखे थे. चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो गीतकार.

Sarke Chunar Teri Sarke Controversy: संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘केडी द डेविल’ के हिंदी वर्जन का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अपने बोलों को लेकर विवादों में घिर गया है. भारी विरोध और शिकायतों के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया. अब इस सॉन्ग के गीतकार रकीब आलम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये पंक्तियां उन्होंने नहीं लिखीं, बल्कि गाने के ओरिजिनल कन्नड़ सॉन्ग से इनका अनुवाद किया है. क्या आपको पता है कि गीतकार ने और भी कई फिल्मों के गीत लिखे हैं. 

कौन हैं रकीब आलम?

गीतकार रकीब आलम को साउथ फिल्मों के गानों के हिंदी बोल लिखने के लिए जाना जाता है. उन्होंने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’, ‘कुली’, ‘कुबेरा’, ‘द गोट’, ‘लियो’, ‘वारिसु’ और दशहरा सहित अन्य फिल्मों के लिए हिंदी गीत लिखे हैं.

क्या हैं गाने के बोले?

फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने के बोल को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस गाने को गीतकार रकीब आलम ने लिखा है. इसके बोल इस प्रकार है, पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद ना गिरे, खाली कर के निकले, मुझ पे ना गिराना मुझे लगता है डर, भेद खुल जाए ना संभल के जाना घर, चु** या चा**, जो करेगा कर, तेरी बोतल पे ना पड़े किसी की भी नजर.

रकीब आलम ने गाने को लेकर क्या कहा?

गीतकार रकीब आलम ने एचटी सिटी से बात करते हुए इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. गीतकार ने बताया कि उन्होंने शुरू में इस गाने पर काम करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि ऐसे बोल स्वीकार्य नहीं होंगे और उन पर सेंसरशिप लग सकती है. हालांकि, बाद में उनसे केवल मूल संस्करण का हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा गया, जिसमें कन्नड़ के बोल में पहले से मौजूद कुछ आपत्तिजनक शब्दों को भी शामिल करना था.

गाना किस बारे में है?

गीत के बोलों में दोहरा अर्थ होने का दावा करते हुए रकीब आलम ने कहा कि हालांकि गीत अंतत शराब की बोतल के बारे में है. लेकिन उससे पहले जो कुछ घटित होता है वह अनुचित प्रतीत होता है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने ऐसे बोल लिखने से इनकार कर दिया था और सवाल उठाया कि उन्हें ऐसे गीत से जुड़ने की क्या आवश्यकता है.

डिसक्लेमर: आपको बता दें कि इस गाने के बोल को पाठकों की जानकारी के लिए लिखा गया है. इसका इंडिया न्यूज समर्थन नहीं करता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST

‘मातृका का राजा’ में ‘वृंदावन’ थीम, बिना थर्मोकोल-पीओपी सजे पंडाल ने भक्तों का मन मोहा

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली…

Last Updated: October 6, 2026 18:37:24 IST