<
Categories: मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे का Kiss कांड, 15 साल तक लगाए कोर्ट के चक्कर; जानें उस विवाद की पूरी कहानी

Richard Gere-Shilpa Shetty Controversy: हॉलीवुड के फेमस एक्टर रिचर्ड गेरे अपनी सुपरहिट फिल्मों और HIV/AIDS जागरूकता अभियान को लेकर जाने जाते हैं. लेकिन एक बार भारत में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा.

Richard Gere-Shilpa Shetty Controversy | Shilpa-Richard Kiss Case: रिचर्ड गेरे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं. वह ‘प्रिटी वुमन’, ‘एन ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन’ और ‘शिकागो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने काफी समय से सामाजिक और मानवीय मुद्दों, खासकर HIV/AIDS जागरूकता से जुड़े अभियानों में एक अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि, भारत में भी वह तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के समर्थक और AIDS जागरूकता अभियानों से जुड़े रहे हैं. 

शिल्पा शेट्टी के साथ क्या हुआ था?

साल 2007 में रिचर्ड गेरे और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक AIDS जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह कार्यक्रम HIV/AIDS को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान गेरे ने शिल्पा को गले लगाया और उनके गाल पर कई बार किस किया. यह घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. जिसके बाद रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी के मामले ने तूल पकड़ लिया और पूरे देश में दोनों के खिलाफ काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिली. शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे के पुतले जगह-जगह जलाए गए. 

कोर्ट तक पहुंचा मामला

विवाद बढ़ने के बाद दोनों स्टार्स के खिलाफ अश्लीलता से जुड़े मामले दर्ज किए गए. अप्रैल 2007 में जयपुर की एक अदालत ने रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था. हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रिचर्ड गेरे के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया. वहीं, शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला कई साल तक चलता रहा. 

ये भी पढ़ें: KBC 18: एक सवाल और गंवाए 1200000, चायवाले की बेटी से हुई भारी चूक; एक गलती और लाखों का नुकसान

शिल्पा शेट्टी को कब मिली राहत?

करीब 15 साल बाद, जनवरी 2022 में मुंबई की एक अदालत ने शिल्पा शेट्टी को मामले से राहत दी. अदालत ने माना कि शिकायत में शिल्पा के खिलाफ अपराध साबित करने वाला आधार नहीं था और उन्हें गेरे के व्यवहार की पीड़ित माना गया. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि शिल्पा ने गेरे को किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था.

ये भी पढ़ें:  Rajkummar Rao Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए वसूलते हैं इतनी फीस; नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST