<
Categories: मनोरंजन

Who is Sunil Lodhi: कौन हैं सुनील लोधी ‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन ने बदली किस्मत, ‘हनुमान अंश’ तक ऐसे पहुंची आवाज, लेकिन आंखों से नहीं देख सकते अपनी कामयाबी

Who is Sunil Lodhi | Maine Tere Hi Bharose Hanuman: कौन हैं 'हनुमान अंश' फेम सुनील लोधी? जानिए बुंदेलखंड की गलियों से बॉलीवुड तक पहुंचे नेत्रहीन भजन गायक सुनील लोधी की संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी.

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इन दिनों 25 साल के दृष्टिहीन भजन गायक सुनील लोधी की खूब चर्चा हो रही है. मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचे सुनील की प्रेरणादायक कहानी लोगों का दिल जीत रही है.

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से सुनील को जबरदस्त पहचान मिली है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ भगवान हनुमान की भक्ति में लीन सुनील का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

लोकल ट्रेनों से शुरू हुआ संगीत का सफर

आंखों से न देख पाने के बावजूद सुनील लोधी ने कभी अपनी शारीरिक कमजोरी को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया. वे महज 10-11 साल की उम्र से ही गांवों और लोकल ट्रेनों में बुंदेली लोकगीत और भजन गाया करते थे.

एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने बताया, ‘मैं शुरुआत में तंबूरा बजाकर गाना गाया करता था.’ डिजिटल दुनिया के आने से पहले ही उन्होंने पारंपरिक बुंदेली गीतों और भजनों में अपनी अलग पहचान बना ली थी.

यूट्यूब चैनल से मिली पहली बड़ी कामयाबी

सुनील के करियर में नया मोड़ तब आया जब यूट्यूब प्लेटफॉर्म और फेसबुक पेज ‘बुंदेली दुनिया’ ने उनके हुनर को सबके सामने रखा. सुनील बताते हैं, ‘मैं बुंदेली दुनिया पेज के लिए गाने गाता था. वहीं से मेरे बुंदेली गीतों को लोगों ने ध्यान से सुनना और पसंद करना शुरू किया.’ 

सुनील का पहला बड़ा वायरल मोमेंट तब आया जब उनका पारंपरिक हनुमान भजन ‘मोरे संकट के कटैया’ इंटरनेट पर छा गया. इस भजन को 2.9 करोड़ (29 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिले. इस सफलता के बाद म्यूजिक प्रोड्यूसर्स की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद फिल्म मेकर और म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज राठौड़ (पंकज VRK) ने उन्हें खोज निकाला और मुंबई आने का न्योता दिया.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का क्रेज

सुनील को यह अंदाजा भी नहीं था कि मुंबई के साईं बाबा स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए 8 गानों में से ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ किसी कमर्शियल फिल्म का हिस्सा बनेगा.

अपने गानों पर बात करते हुए सुनील कहते हैं, ‘मोरे संकट के कटैया एक पारंपरिक हनुमान भजन है. मैं ऐसे ही पारंपरिक भजन गाता रहता हूं और ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भी एक पारंपरिक भजन ही है.’

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बेहद धीमी रही थी. 7 अगस्त को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो पहले दिन इसने महज 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार और भारी-भरकम प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म से किसी को बड़ी उम्मीदें नहीं थीं.

लेकिन रिलीज के 24 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है. आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 40.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 47.33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. देशभर में इसके 20 हजार से ज्यादा शो हो चुके हैं.

फिल्म के बारे में कुछ खास बातें

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो महान संत नीम करोली बाबा (महाराज जी) के जीवन और विचारों से प्रेरित है. फिल्म में शोभनाव सत्या और विहान शेडगे ने नीम करोली बाबा के अलग-अलग चरणों की भूमिका निभाई है. इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को U सर्टिफिकेट मिला है और इसकी कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट है.

दो हफ्तों के बाद पलटी फिल्म की किस्मत

फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये कमाए थे. यानी शुरुआती 14 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन केवल 1.48 करोड़ रुपये ही था.

लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई में अचानक उछाल आया:

  • तीसरा हफ्ता: 10.4 करोड़ रुपये
  • 17वां दिन: 2.2 करोड़ रुपये
  • 19वां दिन: 2.35 करोड़ रुपये

चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई और तेजी से बढ़ी:

  • 22वां दिन: 6.25 करोड़ रुपये
  • 23वां दिन: 9.25 करोड़ रुपये
  • 24वां दिन: 12.75 करोड़ रुपये

हैरानी की बात यह है कि फिल्म ने अपने 24वें दिन अकेले जितनी कमाई की, वह उसके शुरुआती दो हफ्तों की कुल कमाई से भी ज्यादा थी. दर्शकों के शानदार सपोर्ट और सुनील लोधी के दिल को छू लेने वाले भजनों ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST