<

कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर एक्टर? Khesari Lal और Nirahua का नाम नहीं है पहले नंबर पर

Bhojpuri Richest Actor: कौन है भोजपुरी का सबसे अमिर एक्टर? अगर आपको लगता है कि खेसारी लाल और निरहुआ का नाम भोजपुरी के सबसे अमिर एक्टर की लिस्ट में सबसे पहले है, तो आप गलत हैं जो नाम पहले नंबर पर है वो आपको चौका देन वाला है आइये जानते हैं यहां

Who Is The Richest Bhojpuri Actor? भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में कोई छोटी मोटी इंडस्ट्री नहीं रही है, यह अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बड़ा नाम बन गई है. भोजपुरी भोजपुरी के गाने और फिल्में लोगों के सिर चढ़कर बोलते है. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री ते कई ऐसे एक्टर है, जिनकी अदाकारी लोगों को काफी पसंद है. इसके अलावा इस इंडस्ट्री के एक्टर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने दौलत-शोहरत को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे अमिर एक्टर कौन है? गर आपको लगता है कि खेसारी लाल और निरहुआ का नाम भोजपुरी के सबसे अमिर एक्टर की लिस्ट में सबसे पहले हैं, तो आप गलत है. आइये जानते हैं यहां कौन है भोजपुरी का सबसे अमिर एक्टर? किस के पास है लग्जरी कार और आलिशान बंगला? 

कौन है भोजपुरी का सबसे अमिर एक्टर?

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमिर एक्टर

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमिर एक्टर की लिस्ट में सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम सबसे पहले नंबर पर आता हैं. इंडस्ट्री में पवन सिंह को गानों में उनकी दिलकश आवाज के लिए  और फिल्मों में उनकी जबरदस्त अदाकारी की वजह से काफी पसंद किया जाता है. पवन सिंह ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “स्त्री 2” के गाने ‘काटी रात मैंने खेतो में तू आई नहीं’ को गाकर हर जगह धमाल मचा दिया था.  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों में काम करने के लिए 40 से 50 लाख तक फीस लते हैं और गानो के लिए वे 1 से 2 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. नेटवर्थ की बात करें तो पवन सिंह करीब 41 करोड़ रुपये के मालिक है.

रवि किशन नहीं है दौलतमंद एक्टर की लिस्ट में पीछे

भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी दमदार पहचान बनाई है और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. लोगो उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में रवि किशन का नाम दूसरे नंबर पर आता है। नेटवर्थ की बात करें तो रवि किशन 36 करोड़ रुपये के मालिक हैं. इसके अलावा रवि किशन के पास महंगी गाड़ियों का भी बेहतरीन कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज बैंज, BMW, जैगुआर एफ पेस, Toyata Fortuner, Isuzu D- Max V- Cross, इनोवा क्रिस्टा, हार्ले डेविडसन, स्ट्रीट बॅाब शामिल है. इसके अलावा एक्टर के पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक रॉ हाउस फ्लैट है. जोगेश्वरी ओशिवारा इालके के वैभव पैलेस में एक फ्लैट है. इसके अलावा गोरखपुर और जौनपुर में दो अलग-अलग बंगले हैं.

मनोज तिवारी का नाम भी हैं अमीर एक्टर की लिस्ट में शामिल

जाने माने सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) मनोज तिवारी को भी भोजपुरी का सबसे अमिर एक्टर माना जाता है. सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो “बिग बॉस” में भी मनोज तिवारी हिस्सा ले चुके हैं, यहा से उन्हे काफी पॉपुलैरिटी मिली। नेटवर्थ की बात करें तो मनोज तिवारी 30 करोड़ रुपये तक के मालिक हैं. उनके पास भी लग्जरी कार का अच्छा कलेक्शन है, जिसमें ऑडी Q7, मर्सिडीज-बेंज (E280 मॉडल), टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं. 

खेसारी लाल यादव भी है दौलत मंद भोजपुरी एक्टर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर में से एक हैं, सोशल मीडिया पर एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. जब भी एक्टर का कोई गाना रिलीज होता है, तो हर जगह तहलका मच जाता है, खेसारी की फिल्मों के लिए भी लोग एक्साइटेड रहते हैं. खेसारी लाल यादव सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भी आए थे, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई थी।  नेटवर्थ की बात करें तो खेसारी लाल यादव 18 से 20 करोड़ तक के मालिक है. इसके अलावा एक्टर के पास लग्जरी कारों का अच्छा कलेक्शन है, जिसमें लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) जैसी महंगी कार शामिल हैं. साथ ही उनके पास एसयूवी (SUV) है, जिसकी कीमत लगभग 2.30 करोड़ रुपये तक हो सकती है, इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और बीएमडब्ल्यू (BMW) जैसी गाड़ियाँ भी हैं, खेसारी लाल यादव के पास है.

निरहुआ भी है भोजपुरी के अमीर एक्टर

निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भी भोजपुरी के फेमस एक्टर में से एक हैं, उनकी गाने और फिल्में रिलीज होती ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की नेटवर्थ की बात करें तो ये यह 10 करोड़ रुपये तक बताई गई है. लग्जरी कार की बात करें तो,  उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर (Range Rover) और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST