<

अश्लील-डबल मीनिंग डायलॉग…. क्या इसलिए Bhojpuri Cinema को नहीं मिली राष्ट्रीय पहचान? ओटीटी और यूट्यूब पर मचाया तहलका

Bhojpuri Cinema: ओटीटी, यूट्यूब और स्टेज शो पर भोजपुरी सिनेमा का सिक्का चलता है. लोग भोजपुरी के गानों को बेहद पसंद करते हैं, शादी पार्टी फंक्शन में भोजपुरी गाने धूम मचा देते है. भोजपुरी फिल्मों का क्रेज भी अब लोगों के बीच काफी ज्यादा बढ रहा है. वहीं जब भी कोई भोजपुरी स्टार स्टेज शो करते हैं, तो वो मजा बंध देता है. लेकिन इस सब के बाद भी अभी तक भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है, लेकिन ऐसा क्यों है आइये जानते हैं यहां

Bhojpuri Cinema Popularity: भोजपुरी गाने आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं, लोग भोजपुरी गानों के लिरिक्स काफी पसंद करते है और इनकी जबरदस्त वाइब हर शादी पार्टी फंक्शन में धूम मचा देती है. इसके अलावा  जब भी कोई भोजपुरी स्टार का स्टेज शो होता है, तो उसका जलवा ज़बरदस्त होता है. ओटीटी पर भी भोजपुरी सिनेमा ने अपनी अच्छी पहचान बना ली है, लोग भोजपुरी फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं. लेकिन फिर भी अभी तक भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है, लेकिन ऐसा क्यों है आइये जानते हैं यहां

भोजपुरी सिनेमा ने बना ली है अपनी पहंचान

आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी सिनेमा ने अपनी अलग और अच्छी पहचान बना ली है, बॉलीवुड फिल्मों में भी भोजपुरी गानों का इस्तेमाल होने लगा है. जैसे  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 ( Stree 2) के लिए गाना गाया था “काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं” (Aayi Nai Song) यह गाना सुपर हिट साबित हुआ था और इस गाने को बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा कई शादी पार्टी में भी भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिलता है, जैसे भोजपुरी सुपरहिट सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलु’ (Lollypop Lagelu) हर पार्टी की जान है. इसके अलावा ‘राजा राजा करेजा में समझा’ (Raja Raja Kareja Mein Samaja) और ‘फुलारी बिना चटनी’ (Foolori Bina Chatni) भी काफी ज्यादा पॉपुलर है. इस भोजपुरी गानों ने यूट्यूब पर सभी हिट गानों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. इसके अलावा अब लोग भोजपुरी फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है. भोजपुरी फिल्मों में दिखाया गया जबरदत्स एक्शन और कॉमेडी लोगों का दिल जीत रही है. ओटीटी (OTT) पर  भोजपुरी फिल्मों ने जबरदस्त कब्जा कर लिया है. लेकिन भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है की वजह बेहद अलग है. 

क्यों नहीं मिल रही भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान

दरअसल, भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) को राष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है की वजह उनकी ‘अश्लीलता और सस्ते कंटेंट’ माना जाता है. भोजपुरी में ज्यादातर गाने अश्लील लिरिक्स और देवर-भाभी जैसे रिश्तों को लेकर की गई कॉमेडी से भरे होते हैं, जिसकी वजह से यह परिवारिक दर्शक नहीं देख पाते है और यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की साख गिरी है और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता कम हुई है. वही ये भी सकता है कि भोजपुरी फिल्मों में ‘नई और सामाजिक संदेश देने वाली कहानियों’ नहीं बल्कि पुराने और घिसे-पिटे विषयों का दोहरा जाता है, जो  ज्यादा दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्म निर्माता और कलाकार पेशेवर नहीं हैं साथ ही  उद्योग में अच्छी लेखन, निर्देशन और प्रोडक्शन वैल्यू की कमी है, जिससे क्वालिटी प्रोडक्ट्स नहीं बन पाते. इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि अक्सर भोजपुरी कलाकार फिल्मों की जगह स्थानीय राजनीति में उलझ जाते हैं. यही वजह है कि इस इंडस्ट्री को बिहार में भी वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जो मिलना चाहिए. फिलहांल अब भोजपुरी सिनेमा में कुछ राष्ट्रवादी फिल्मेंभी बन रही हैं, लेकिन यह मुख्यधारा में नहीं है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता बढ़ रही है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST