<
Categories: मनोरंजन

‘इतना बेशर्म आदमी नहीं देखा…’: पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

Piyush Mishra Praise Ranbir Kapoor: एक्टर और राइटर पीयूष मिश्रा अक्सर अपने विचार खुलकर सभी के सामने पेश करते हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपने काम करने का अनुभव शेयर किया है.

Piyush Mishra Praise Ranbir Kapoor:  2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की छवि को बदलकर रख दिया है. एल्फा मेल बनकर उन्होंने बड़े पर्दे पर भले ही 900 करोड़ से ज्यादा छापे, लेकिन उनके काम और किरदार को लेकर काफी विवाद हुआ. इसी बीच अब एक्टर और राइटर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) ने रणबीर की तारीफ की है. उनका मानना है कि वह अपने परिवार की विरासत का बोझ साथ लेकर नहीं चलते हैं. उनकी मानें तो रणबीर एक अलग ही लेवल के एक्टर हैं. वह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां से कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स आए. 

‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ में रणबीर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, “रणबीर ने उन्हें पहले दिन से ही चौंका दिया था.” उन्होंने कहा कि रणबीर सेट पर तो ईमानदार रहते हैं, लेकिन शॉट खत्म होते ही वे पूरी तरह से सहज और पूरी तरह से फ्री हो जाते हैं और उन पर सिनेमा के शाही होने का दबाव कभी नहीं होता. 

मैंने ऐसा आदमी नहीं देखा – पीयूष मिश्रा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान पीयूष मिश्रा ने कहा, “अरे, पूछो ही मत…वो आदमी तो कुछ और ही है, इतना नंगा बेशर्म आदमी मैंने आज तक नहीं देखा!” उन्हें सबसे ज़्यादा इस बात पर हैरानी हुई कि कैमरा बंद होते ही रणबीर कपूर खानदान से पूरी तरह अलग हो जाते हैं. उन्होंने आगे कहा, “वो एक बहुत लंबी विरासत से आते हैं. उनके पिता, उनके दादा, उनके परदादा, यहां तक कि पृथ्वीराज कपूर तक. लेकिन इनमें से कोई भी बात उन पर बोझ नहीं है. 1% भी नहीं.”

वह बहुत जल्दी चले गए – पीयूष मिश्रा

इरफान खान के साथ “हासिल” में काम कर चुके पीयूष मिश्रा ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी कमी आज भी खलती है. “वह बहुत जल्दी चले गए, यार. बहुत दुख होता है… वह बहुत अच्छे अभिनेता थे.” राइटर की मानें तो वह इरफान के साथ करीब नहीं थे, लेकिन दोनों के बीच काफी सम्मान था. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो वह मेरे इतने करीबी दोस्त नहीं थे. तिग्मांशु धूलिया या विशाल भारद्वाज जितने नहीं. हम एक-दूसरे से कहते थे कि तुमने अच्छा काम किया. यहीं से हमारा रिश्ता बना.”

इरफान के निधन के समय उन्हें “बहुत युवा” बताते हुए मिश्रा ने कहा, “शायद वह और मैं इतने करीब नहीं आ पाते, लेकिन मैंने सुना है कि वह एक अद्भुत इंसान थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. उनके बेटों को बड़ा अभिनेता बनाए.”

Sweety Gaur

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST