<
Categories: मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने कॉलेज में क्यों छिपाई अपनी पहचान? ‘रामायण’ के पीछे रहने का दिलचस्प किस्सा

सोनाक्षी सिन्हा ने कॉलेज में अपनी असली पहचान छिपाई ताकि दूसरे छात्र उन्हें एक आम लड़की की तरह समझे. जब एक सहेली उन्हें घर छोड़ने लगी, तो सोनाक्षी ने चालाकी से कहा, 'मैं शत्रुघ्न सिन्हा के घर के पीछे वाले हिस्से में रहती हूं'. बाद में उन्हें सच बताना पड़ा कि वह मशहूर घर 'रामायण' उन्ही का है.

Story of Bunglow Ramayan:  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज एक बड़ा नाम है,  लेकिन उनके कॉलेज के दिनों का एक ऐसा किस्सा है जो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है. सोनाक्षी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपने कॉलेज के शुरुआती दो सालों तक किसी भी सहपाठी को यह नहीं बताया था कि वह दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है. उन्होंने अपनी पहचान को गुप्त रखने के लिए एक छोटा सा ‘झूठ’ का सहारा लिया था, जिसने उनके दोस्तों को काफी समय तक अंधेरे में रखा. 

पहचान छिपाने की वजह
सोनाक्षी ने मुंबई के एसएनडीटी (SNDT) कॉलेज से पढ़ाई की है.उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहती थी कि लोग उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करें या उनके स्टार किड होने की वजह से उनसे दूरी बना लें या फिर खास तवज्जो दें. वह एक सामान्य छात्र की तरह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी. सोनाक्षी के अनुसार, जैसे ही लोगों को पता चलता है कि आप किसी बड़े स्टार के बच्चे है तो उनका व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह उस ‘अजीब’ व्यवहार से बचना चाहती थी. 

वह बारिश और ‘रामायण’ के पीछे का घर
यह राज तब खुला जब मुंबई में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. सोनाक्षी उस दिन अपनी कार से कॉलेज नहीं गई थी. छुट्टी के वक्त जब बारिश तेज हुई, तो उनकी एक सहपाठी ने, जो जुहू इलाके में ही रहती थी, उनसे पूछा कि क्या किसी को जुहू की तरफ जाना है. सोनाक्षी ने हाथ उठाया और बताया कि वह भी वहीं रहती है. रास्ते में जब उस लड़की ने उनसे घर का पता पूछा, तो सोनाक्षी ने सीधे अपने बंगले ‘रामायण’ का नाम नहीं लिया उन्होंने बड़ी चतुराई से कहा, ‘क्या तुम शत्रुघ्न सिन्हा का घर जानती हो? मैं बस उसके पीछे ही रहती हूं.  दिलचस्प बात यह थी कि वह लड़की खुद शत्रुघ्न सिन्हा के घर के ठीक पीछे वाली इमारत में रहती थी.जब वह सोनाक्षी को वहां छोड़ने पहुंची और पूछा कि अब तुम अपनी बिल्डिंग में कैसे जाओगी, तब सोनाक्षी को सच बताना पड़ा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे कहीं और नहीं जाना, मुझे आपने घर (रामायण) के अंदर जाना है, क्योंकि वह मेरे पिता है. ‘सोनाक्षी के इस खुलासे ने उनके दोस्तों को हैरान कर दिया उनके सहपाठी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि पिछले दो साल से उनके साथ जो लड़की बेंच शेयर कर रही थी, वह बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है.सोनाक्षी का यह व्यवहार उनकी सादगी और जमीन से जुड़े होने की कहानी बयां करता है, जो आज भी लोगों को काफी पसंद आती है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : शाहिद ने नहीं छुए सलमान खान के पैर, भाईजान से दूरी बना रहे एक्टर; क्या मौत है डर की वजह?

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…

Last Updated: October 23, 2026 09:18:47 IST