<
Categories: मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय ने क्यों छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री? पूर्व फिटनेस ट्रेनर ने किया चौंकाने वाला खुलास

विवेक ओबेरॉय के ex-फिटनेस ट्रेनर विनोड चन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि विवेक के बॉलीवुड से दूर होने की मुख्य वजह केवल डिप्रेशन या गुटबाजी (Lobbying) नहीं थी. उन्होंने खुलासा किया कि एक भयानक कार एक्सीडेंट में लगी गंभीर चोटों के कारण विवेक को लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ा था.

The Untold Story: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने ‘कंपनी’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों से धमाका किया था, एक समय के बाद बड़े पर्दे से लगभग गायब हो गए थे. लोग अक्सर इसके पीछे की वजह फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति या उनके डिप्रेशन को मानते है. लेकिन अब उनके पुराने फिटनेस ट्रेनर विनोड चन्ना ने असल सच्चाई सामने रखी है. 

एक्सीडेंट बना बड़ी रुकावट

विनोड चन्ना ने बताया कि विवेक का एक बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी. चन्ना के अनुसार, यह उनके इंडस्ट्री छोड़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक रहा था. लोगों को लगा कि वे शायद डिप्रेशन की वजह से दूर हुए है, लेकिन असल में चोटों के कारण होने वाले दर्द ने उन्हें काम से दूर कर दिया था. 

मौत के मुंह से बचकर आए थे 

विवेक ओबेरॉय ने खुद भी पहले एक इंटरव्यू में 2002 में फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग के दौरान हुए उस हादसे को याद किया था. राजस्थान में रात के समय उनकी कार एक ऊंटगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें लोहे की रॉड लदी हुई थी.  विवेक ने बताया था कि अगर वे अपनी सीट पीछे नहीं झुकाते, तो वे रॉड उनके शरीर के आर-पार हो जाती. उस हादसे ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था.

बिजनेस में कमाया बड़ा नाम ट्रेनर ने विवेक की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि भले ही वे फिल्मों से दूर रहे, लेकिन वे एक शानदार बिजनेस टाइकून बनकर उभरे है. आज उनकी मैनेजमेंट स्किल्स इतनी बेहतरीन है कि बड़े-बड़े MBA संस्थानों के लोग उन्हें लेक्चर के लिए भी बुलाते है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST