WWE के मशहूर रेसलर क्रिस बेनोइट की 2007 की दर्दनाक और चौंकाने वाली कहानी, जिसमें पत्नी और बेटे की हत्या के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली.
WWE: क्रिस बेनोइट कभी WWE के सबसे बेहतरीन और मजबूत रेसलरों में गिने जाते थे. लेकिन जून 2007 में उनका नाम एक ऐसी घटना से जुड़ गया, जिसने पूरी रेसलिंग दुनिया को हिला कर रख दिया. यह घटना आज भी खेल जगत की सबसे भयावह सच्ची कहानियों में मानी जाती है. आइए जानते हैं इसके पीछे कि पूरी स्टोरी कि आखिर क्या हुआ था?
22 से 24 जून 2007 के बीच, अमेरिका के फेयेटविल में जॉर्जिया स्थित अपने घर में क्रिस बेनोइट ने पहले अपनी पत्नी नैन्सी बेनोइट और फिर अपने सात साल के बेटे डेनियल की हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे जॉर्जिया और WWE को हिलाकर रख दिया था. किसी को भी किसी तरह का अंदाजा नहीं था कि क्रिस ने ऐसा क्यों किया.
जब बेनोइट WWE के एक बड़े पे-पर-व्यू इवेंट में बिना किसी सूचना के नहीं पहुंचे, तो कंपनी को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी गई. जांच के बाद यह साफ हुआ कि यह मामला हत्या और आत्महत्या का था. शुरू में क्रिस पर पुलिस का शक नहीं जा रहा था लेकिन जांच के बाद पता चला कि क्रिस ने ही अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की है.
1. दिमाग को गंभीर नुकसान (CTE)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बेनोइट के दिमाग को सालों तक सिर पर लगी चोटों से भारी नुकसान हुआ था. डॉक्टरों के अनुसार उनका दिमाग अल्जाइमर के मरीज जैसा हो चुका था.
2. मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं
क्रिस बेनोइट लंबे समय से डिप्रेशन, तनाव और भावनात्मक अस्थिरता से जूझ रहे थे, जो लगातार चोटों और निजी परेशानियों के कारण और बढ़ गई थीं.
3. स्टेरॉयड और दवाओं का असर
माना जाता है कि लंबे समय तक प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के इस्तेमाल ने उनकी मानसिक स्थिति को और खराब किया और ऐसा करने पर मजबूर कर दिया.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…