India News (इंडिया न्यूज़), Ranbir Kapoor, दिल्ली: रणबीर कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत कर उन्हें हैरान कर दिया हैं। अभिनेता ने इस दौरान पुष्टि की कि वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताने के लिए अपने करियर से एक लंबा ब्रेक ले रहे हैं। इस बीच, उनकी पत्नी आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी और वह राहा की देखभाल करेंगे। राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को आलिया और रणबीर के घर हुआ था।
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा कि वह ‘एनिमल’ के बाद किसी भी फिल्म के लिए कमिटमेंट नहीं करेंगे। वह अपना समय बेटी राहा के साथ बिताएंगें। अभिनेता ने स्वीकार किया कि अपने बीजी शेड्यूल के चलते राहा के साथ ज्यादा समय नहीं बिताने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने अब लंबा ब्रेक ले लिया है और वह 5-6 महीने तक घर पर ही रहेंगे। उन्होंने राहा के बारे में भी बात की और कहा कि वह अब बहुत एक्सप्रेसिव हैं। उन्होंने कहा, “वह रेंग रही है। वह पहचान रही है। वह बहुत प्यार दे रही है और वह पा और मा जैसे शब्द बोलने की कोशिश कर रही है। यह उसके आसपास रहने का एक खूबसूरत समय है और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा।”
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर फिलहाल एनिमल की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनिल कपूर ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के पिता बलबीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना रणबीर की प्रेमिका गीतांजलि के रूप में नजर आएंगी।
ये भी पढ़े-