<
Categories: मनोरंजन

Malaika Arora ने क्यों लगाई खेसारी लाल को लताड़? 2 मिनट में समझे पूरा मामला

Malaika Arora On Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर नाराज़ हो गईं. दोनों के बीच विवाद की वजह चर्चा में है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Malaika Arora On Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. वह अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और है. इस बार वह अपने लुक्स और फैशन की बजाए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में एक्ट्रेस का गुस्सा भोजपुरी स्टार पर फूट पड़ा है. आइए जानते हैं पूरा मामला 

खेसारी लाल पर फूटा मलाइका का गुस्सा

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा था. इस वीडियो पर जब मलाइका अरोड़ा की नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत एक्टर की क्लास लगा दी. वायरल हो रहा ये वीडियो एक इवेंट के दौरान का है. जिसमें खेसारी लाल यादव नजर आए थे. जब वह पैपराजी को पोज देने के लिए वहां पहुंचेस तो उन्होंने एक लेटे हुए कुत्ते को हटाया. 

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

जब कुत्ता रास्ते से नहीं हटा, तभी एक युवक ने पैर से उसे खिसकाया और फिर हाथ से घसीट कर खेसारी के पास ले गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. जिसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को जब मलाइका ने देखा तो उन्होंने एक्टर को खूब सुनाया. 

मलाइका अरोड़ा ने लगाई क्लास

मलाइका अरोड़ा ने गुस्से में गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग कौन है और ये आदमी जो खड़े होकर पोज कर रहा है कौन है? वाहियात. बता दें कि, मलाइका हमेशा से डॉग लवर रही है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST