<
Categories: मनोरंजन

Oscars 2027: आखिर ऐसा क्या है मराठी फिल्म ‘गोंधल’ में? ‘हनुमान अंश’ और ‘धुरंधर’ भी पड़ीं फीकी, 33 फिल्मों को पछाड़ ऑस्कर के लिए चुनी गई

Gondhal Movie: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और धर्मेंद्र की 'इक्कीस' के साथ ऐसी 33 बड़ी फिल्मों को पछाड़कर मराठी फिल्म 'गोंधल' ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बन गई है. जानिए एक रात के लोक उत्सव और मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म में ऐसा क्या खास है जो जूरी ने इसे चुना.

99वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इस बार भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के रूप में मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का चयन किया गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने देशभर से शॉर्टलिस्ट की गई 33 फिल्मों में से ‘गोंधल’ को ऑस्कर की रेस के लिए चुना है. यह फिल्म ऑस्कर के ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ वर्ग (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

‘गोंधल’ ने देश की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है. इस रेस में धुरंधर, मैं वापस आऊंगा, हनुमान अंश, बॉर्डर 2और  धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस  जैसी बहुचर्चित फिल्में शामिल थीं.

आखिर क्या है ‘गोंधल’?

महाराष्ट्र की लोक संस्कृति में ‘गोंधल’ का खास महत्व है. यह एक पारंपरिक लोक उत्सव और भक्ति नृत्य है, जो मुख्य रूप से देवी-देवताओं के सम्मान में आयोजित किया जाता है. इसमें रात भर भजन-कीर्तन, पारंपरिक संगीत और नाटकीय प्रस्तुतियां होती हैं. फिल्म का नाम और विषय-वस्तु इसी सांस्कृतिक परंपरा से प्रेरित हैं.

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक संतोष डावखर हैं. संतोष डावखर को वर्ष 2025 में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (सिल्वर पीकॉक) के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘गोंधल’ की कहानी महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में केवल एक रात के घटनाक्रम पर आधारित है. वही रात, जब गांव में गोंधल उत्सव मनाया जा रहा होता है. कहानी की मुख्य किरदार सुमन (इशिता देशमुख) है, जिसकी शादी एक अमीर व्यक्ति आनंद से हुई है. सुमन अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है और एक ‘गोंधली’ कलाकार साहेबा से प्यार करती है. सुमन अपने पति से अलग होने की कोशिश में कई योजनाएं बनाती है. लेकिन जल्दबाजी और हड़बड़ी में उससे एक ऐसी बड़ी चूक हो जाती है, जो प्यार और धोखे की इस कहानी को अचानक एक खौफनाक मोड़ और हत्या की साजिश में बदल देती है.

किसने बनाई यह फिल्म और कैसा रहा इसका सफर?

फिल्म में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म को नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन सीमित रहा और इसने करीब ₹90 लाख की कमाई की.  फिलहाल यह किसी भी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि, ऑस्कर में चयन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है.

ऑस्कर में चयन की प्रक्रिया और आगे की राह

ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनने के लिए कुल 33 फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला था. इनमें 14 हिंदी फिल्में शामिल थीं. इसके अलावा मराठी, तेलुगु और गुजराती से 4-4, तमिल से 3, और मलयालम, नागामीज के साथ-साथ एक मूक (Silent) फिल्म भी इस रेस में शामिल थी.

‘गोंधल’ ऑस्कर भेजने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है. इससे पहले श्वास (2004), हरिश्चंद्राची फैक्ट्री (2009) और कोर्ट (2015) को भी भारत की तरफ से भेजा जा चुका है.

ऑस्कर का अगला सफर कैसे तय होगा?

दुनियाभर से आई आधिकारिक प्रविष्टियों में से अकादमी सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट करेगी. इसके बाद इन 15 में से 5 बेहतरीन फिल्मों को फाइनल ऑस्कर नॉमिनेशन मिलेगा. अंत में, 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले 99वें ऑस्कर समारोह में विजेता फिल्म की घोषणा की जाएगी.

भारत को अब तक ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में मुख्य ऑस्कर ट्रॉफी नहीं मिली है, ऐसे में देखना होगा कि ‘गोंधल’ इस सफर में कितना आगे तक जाती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST

सरपंच चुनाव लड़ने के लिए चाहिए थे पैसे, गर्लफ्रेंड के घर में लगाई सेंध, करोड़ों का माल किया पार

Indore theft case: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में राजस्थान के जोधपुर निवासी 25 वर्षीय…

Last Updated: October 9, 2026 18:48:40 IST

IND vs WI 2nd T20I Playing 11: दूसरे टी20 में भी कटा वैभव का पत्ता! देखें दोनों टीमों की विनिंग कॉम्बिनेशन

IND vs WI 2nd T20I: रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे टी20…

Last Updated: October 9, 2026 18:57:51 IST

2026 के आखिरी महीने में ग्रहों की चाल में बदलाव, राहु-केतु का गोचर कब और किन राशियों के लिए अहम

Rahu Ketu Transit 2026: साल 2026 के अंत में राहु केतु का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय…

Last Updated: October 9, 2026 17:59:37 IST