Live TV
Search
Home > मनोरंजन > क्यों उड़ाई गई थी महेश बाबू की पत्नी की धज्जियां? जानें करोड़ों की मालकिन नम्रता के जीवन से जुड़े बड़े विवाद

क्यों उड़ाई गई थी महेश बाबू की पत्नी की धज्जियां? जानें करोड़ों की मालकिन नम्रता के जीवन से जुड़े बड़े विवाद

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और अपना 54वां जन्मदिन मना रही है. उनका फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में बनी रही है. उनके जीवन का सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब उनका एक पुराना Interview Viral हुआ, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस श्रीदेवी और जूही चावला को 'लो सोसाइटी' कह दिया था.

Written By:
Published: January 22, 2026 13:14:00 IST
Last Updated: 2026-01-22 13:33:12

Mobile Ads 1x1

B’DAY Special : साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही है. नम्रता ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, पर उनका सफर विवादों से  भरा रहा है.

नम्रता शिरोडकर का एक पुराना इंटरव्यू (जो एक चैट सेशन का हिस्सा था) हाल ही में फिर से इंटरनेट पर बहुत वायरल हो गया है. इस चैट (chat) में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वह इंडस्ट्री में अपनी जगह कैसे बनाएंगी, तो नम्रता शिरोडकर ने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया था . उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और जूही चावला के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्हें  लो सोसाइटी करार दिया था. नम्रता शिरोडकर ने कहा था, मैं निश्चित रूप से अपनी अलग पहचान बनाऊंगी. जहां तक जूही और श्रीदेवी का सवाल है, वे पूरी तरह से लो सोसाइटी  (Low Society) है. उनके इस पुराने बयान के बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था, क्योंकि श्रीदेवी और जूही चावला उस दौर की सबसे बड़ी और सम्मानित सुपरस्टार्स थी.

हाल ही, में नम्रता शिरोडकर एक और विवाद में तब फंसी जब उनके पति महेश बाबू का नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था.  हैदराबाद की कुछ रियल एस्टेट कंपनियों (साई सूर्या डेवलपर्स) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महेश बाबू को समन जारी किया था. उन पर ₹5.9 करोड़ के एंडोर्समेंट शुल्क में से कुछ हिस्सा कैश में लेने का आरोप था. इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच नम्रता ने अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. इस पर नेटिजन्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, धोखाधड़ी के बाद वे छुट्टियां मना रहे है . यूजर्स का कहना था कि जब पति कानूनी मुश्किलों में है, तो इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करना संवेदनहीनता है. 

नम्रता का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन आज वह एक सफल बिजनेसवुमेन है और महेश बाबू के करोड़ों के साम्राज्य को मैनेज करती है. नम्रता शिरोडकर की अपनी निजी संपत्ति लगभग ₹50 करोड़ है. वहीं, महेश बाबू के साथ उनकी कुल पारिवारिक संपत्ति ₹400 करोड़ से अधिक आंकी गई है. महेश बाबू से मिलने से पहले नम्रता का नाम फिल्म ‘वास्तव’ के डायरेक्टर महेश मांजरेकर के साथ भी जुड़ा था. हालांकि, साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर उनकी मुलाकात महेश बाबू से हुई. 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2005 में शादी कर ली. नम्रता महेश बाबू से उम्र में करीब 3 साल बड़ी है.

MORE NEWS