<
Categories: मनोरंजन

यश की फिल्म ‘Toxic’ के टीजर पर छिड़ा विवाद, महिला आयोग ने उठाया कड़ा कदम

कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) के टीजर को लेकर विवाद बढ़ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इसे 'अश्लील' बताया है.

controversy : 8 जनवरी को सुपरस्टार यश कि नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हुआ था. इस टीजर में यश के किरदार ‘राया’ को दिखाया गया है.  लेकिन टीजर के एक सीन में यश और एक महिला के बीच के कुछ ‘बोल्ड’ (निजी) दृश्यों को लेकर विवाद शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग का कहना है कि ये दृश्य परिवार के साथ देखने लायक नहीं हैऔर इन्होंने कर्नाटक महिला आयोग में इसकी शिकायत कर दी है.

AAP को किन बातों पर है गुस्सा?

पार्टी का कहना है कि टीजर में दिखाए गए सीन महिलाओं का अपमान करते है और समाज पर बुरा असर डालते है.  शिकायत में कहा गया है कि टीजर को बिना किसी चेतावनी (Age Warning) के इंटरनेट पर डाला गया है, जिसे बच्चे भी देख रहे है. साथ ही ,नेताओं का आरोप है कि इस तरह का कंटेंट कन्नड़ संस्कृति और राज्य की मर्यादा के खिलाफ है. AAP चाहती है कि इस टीजर को सोशल मीडिया से तुरंत हटाया जाए और फिल्म बनाने वालों पर कार्रवाई हो.

अब आगे क्या होगा?

शिकायत मिलने के बाद कर्नाटक महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड (CBFC) को चिट्ठी लिखी है. आयोग ने बोर्ड से कहा है कि वह इस टीजर की जांच करे और नियमों के हिसाब से जरूरी कदम उठाए. इसके साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सेंसर बोर्ड से शिकायत की है कि यह टीजर नैतिकता की सीमाओं को पार करता है.

फिल्म के बारे में खास बातें 

यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST