RJ Mahvash Debut Film: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश अब फिल्मों में भी नजर आएंगी. महवश को उनकी पहली फिल्म मिल गई है, जिसकी मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है.
RJ Mahvash Debut Film
RJ Mahvash First Film: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड आरजे महवश हमेशा किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं. इसी बीच पता चला है कि महवश अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म का नाम ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ है. इस फिल्म का एलान आज ऑफिशियली तौर पर कर दिया गया है. कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा इस फिल्म को बना रहे हैं. फिल्म की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज़ किया है.
रेमो डिसूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जितेंद्र कुमार की आवाज़ में वॉइस ओवर सुनाई देता है, जो फिल्म के लीड एक्टर भी होने वाले हैं. फिल्म में जितेंद्र कुमार गुलाब हकीम की भूमिका में दिखाई देंगे. जबकि आरजे महवश नगमा नाम की लड़की का किरदार निभाने वाली हैं. हालांकि अनाउंसमेंट वीडियो में महवश की कोई झलक नहीं दिखाई गई है और जितेंद्र भी केवल एक तस्वीर में नजर आते हैं. इस वीडियो में सिर्फ फिल्म के मेकर्स और इसकी स्टारकास्ट का परिचय दिया गया है.
वॉइस ओवर में जितेंद्र गुलाब और नगमा की प्रेम कहानी का शुरुआती परिचय कराते हैं. शेयर किए गए अनाउंसमेंट वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘गुलाब और नगमा की मोहब्बत. एक ऐसी मोहब्बत जिसमें जान कम है, लेकिन जुनून ज्यादा है. गुलाब में मोहब्बत का कीड़ा है और नगमा में एक कुदरत का दिल धड़कता है, कहानी मोड़ लेती है और प्यार जिद दिखाता है और उसी जिद में दिल धड़कते हैं. प्रस्तुत करते हैं- ‘टेढ़ी है पर मेरी है.’
रेमो डिसूजा की इस फिल्म का डायरेक्शन जयेश प्रधान ने किया है. वहीं फिल्म का म्यूजिक नेशनल अवॉर्ड विनर संगीतकार इस्माइल दरबार ने दिया है.‘टेढ़ी है पर मेरी है’ से आरजे महवश एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. ये उनकी डेब्यू फिल्म होने वाली है. महवश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स काफी बेकरार हैं. अपनी वीडियोज के चलते महवश हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती ही रहती हैं. वहीं अब वह पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं.
‘टेढ़ी है पर मेरी है’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होने वाली है. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने कहानी को सीक्रेट रखा है. फैन्स को महवश से काफी उम्मीदें हैं, उन्हें यकीन है कि वह अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लेंगी.
CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…
Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…
Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी…
Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है. तभी से…
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…