Hindi News / Dharam / Makar Sankranti 2023 Daan Donate These Special Things On Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर इन विशेष चीजों का करें दान, कम होगा शनि दोष का दुष्प्रभाव

Makar Sankranti 2023 Daan: आज शनिवार, 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं काफी जगह 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का विधान है। इस पर्व के साथ […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Makar Sankranti 2023 Daan: आज शनिवार, 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं काफी जगह 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की उपासना का विधान है। इस पर्व के साथ कई धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। मकर संक्रांति पर दान आदि का काफी महत्व होता है। कहा जाता है इस दिन दान करने से कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। तो इस मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करें।

मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

इस मूलांक वालों के लिए उधार देना पड़ सकता है भारी, क्रोध और जल्दबाजी से बचें वरना होगा नुकसान, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Makar Sankranti 2023 Daan

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इसी कारण इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तिल का दान करने के साथ सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।।

गुड़ का दान

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुड़ का संबंध बृहस्पति देव से है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्यदेव, शनिदेव के साथ गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होती है।

गर्म कपड़ों का दान

मकर संक्रांति के दौरान काफी ठंड होती है। ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान करें। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से शनि और राहु दोष का दुष्प्रभाव कम होता है।

Also Read: Makar Sankranti 2023: इस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व, जानें दही-चूड़ा और खिचड़ी का धार्मिक महत्व

Tags:

Festival NewsIndia newsMakar SankrantiMakar Sankranti 2023Makar Sankranti Daanमकर संक्रांतिमकर संक्रांति 2023मकर संक्रांति पूजा विधि

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue