<

Bihar Election 2025: क्या बिना वोटर ID कार्ड के भी कर सकते है मतदान? जानें कौन से दस्तावेज मान्य

ECI Voter ID Alternatives: कल बिहार में पहले चरण का मतदान है, ऐसे में अगर आपके पास वोटर ID कार्ड नहीं है, तो घबराए नहीं इन मान्य दस्तावेज से करें मतदान.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. राज्यभर में मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने कई नई सुविधाएं शुरू की हैं ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे. इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक अहम घोषणा की है अब वे मतदाता भी मतदान कर सकेंगे जिनके पास वोटर ID (EPIC) कार्ड नहीं है, बशर्ते उनका नाम मतदाता सूची (Voter List) में दर्ज हो.

वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान का अधिकार उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. अगर किसी के पास वोटर ID कार्ड नहीं है, तो वह अपनी पहचान साबित करने के लिए आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों (Photo ID Documents) में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है.

इन 12 दस्तावेज़ों से भी दे सकेंगे वोट

  • निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नीचे दिए गए पहचान पत्र मतदान के समय वोटर ID के विकल्प के रूप में स्वीकार किए जाएंगे:
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card)
  • बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक (Photo Passbook)
  • स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना या आयुष्मान भारत के तहत जारी)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport)
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज़ (Pension Document with Photograph)
  • केंद्रीय या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र (Service ID Card)
  • सांसद (MP), विधायक (MLA) या विधान परिषद सदस्य (MLC) को जारी आधिकारिक पहचान पत्र
  • समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड

महिला मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

निर्वाचन आयोग ने ‘पर्दानशीन महिलाओं’ के लिए भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे मामलों में, महिला मतदाताओं की पहचान महिला मतदान अधिकारियों या परिचारिकाओं की उपस्थिति में की जाएगी, जिससे उनकी गोपनीयता और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें.

आयोग का निर्देश और तैयारी

सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर सभी नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदान केंद्रों पर पहचान से जुड़ी कोई बाधा न आए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST