Diwali 2025: भारत से सटे नेपाल में दिवाली की जगह तिहार नाम का त्योहार मनाया जाता है. आज हम जानेंगे की इस अनोखी परंपरा का महत्व क्या है.
Diwali 2025, Tihar Festival in Nepal
तिहार का दूसरा दिन समर्पित होता है कुत्तों को. नेपाल में लोग मानते हैं कि कुत्ते यमराज के रक्षक और संदेशवाहक होते हैं. इस दिन उन्हें सम्मानपूर्वक फूलों की माला पहनाई जाती है, माथे पर तिलक लगाया जाता है और स्वादिष्ट भोजन खिलाया जाता है. यह दिन निष्ठा और सुरक्षा के प्रतीक को श्रद्धांजलि देने का दिन होता है.
तीसरे दिन को गाय तिहार कहा जाता है. गाय को हिंदू धर्म में धन, समृद्धि और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. सुबह गायों की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें मिठाई व फूलों से सजाया जाता है. शाम को घर-आंगन में दीयों और रोशनी से सजावट की जाती है और श्रद्धापूर्वक लक्ष्मी पूजा की जाती है. यह दिन तिहार का सबसे भव्य और रोशन दिन होता है, जो भारत की दिवाली से मिलता-जुलता है.
तिहार का अंतिम और पांचवां दिन होता है भाई दूज. यह भारत में मनाए जाने वाले भाई दूज की ही तरह भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं. भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और साथ में स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जाता है. यह दिन परिवारिक रिश्तों को और गहरा करता है.
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…