<
Categories: विदेश

पूरब से उठेगी आग, पश्चिम खो देगा रोशनी, Nostredame की 500 साल पुरानी भविष्यवाणी का क्या है 2026 से कनेक्शन?

Nostradamus 2026 Prediction: 500 साल पहले महान भविष्यवक्ता मिशेल डी नास्त्रेदम ने भविष्यवाणी की थी, जिसका 2026 से कनेक्शन है, आइए इस भविष्यवाणी का क्या मतलब है, आइए जानें.

Nostradamus Prediction on Global Conflict 2026: भविष्य के बारे में जानना हर कोई चाहता है, भले ही कोई उस बात पर विश्वास न करें, लेकिन इंसान की जिज्ञासा कभी- कभी अकल्पनीय चीजों की तरफ खींचती है. इतिहास में ऐसे कई नाम है, जिन्होंने भविष्य के बारे में भविष्यवाणियों की और समय ने उन्हें सच साबित किया है. ऐसे ही एक महान भविष्यवक्ता थे मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostredame), जिन्हें हम नॉर्मली नास्त्रेदमस के नाम से जानते है.

कौन थे नास्त्रेदमस?

नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी के फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे. लेकिन उन्हें उनकी चिकित्सा से ज्यादा उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना गया. उन्होंने भविष्य को पहेली भरे अंदाज में लिखा, जिसे समय के साथ लोगों ने अलग-अलग घटनाओं से जोड़ा. आज हम आपको बताएंगे कि उनकी भविष्यवाणी के अनुसार 2026 में क्या हो सकता है.

मंगल का राज का क्या हो सकता है मतलब?

नास्त्रेदमस ने लिखा था कि जब मंगल तारों के बीच अपने पथ पर शासन करेगा, इंसानी खून अभयारण्य पर छिड़केगा. पूर्वी दिशा से तीन आग उठेगी, जबकि पश्चिम मौन में अपनी रोशनी खो देगा. ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह युद्ध, संघर्ष और आग का प्रतिनिधित्व करता है. 2026 की शुरुआत में मंगल का प्रभाव विशेष रूप से मजबूत रहेगा. इसका अर्थ हो सकता है कि दुनिया में राजनीतिक तनाव, आक्रामकता और संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है.

आज के संदर्भ में इसे देखा जाए तो यह भविष्यवाणी बड़े वैश्विक तनाव के संकेत देती है. अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही बढ़ रहे तनाव, पश्चिम और पूर्व के बीच जिंदा होते कोल्ड वॉर की स्थिति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी हथियारों की बढ़ती भूमिका इस भविष्यवाणी के संभावित मायने समझा सकते हैं.

पूर्व की आग का क्या है मतलब?

नास्त्रेदमस के शब्द “पूर्वी दिशा से तीन आग उठेगी” को कई तरीकों से व्याख्यायित किया गया है. कुछ विशेषज्ञ इसे युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं के रूप में देखते हैं, जबकि अन्य इसे पूर्वी देशों की नई ताकत के रूप में समझते हैं. चीन, भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की तकनीकी और आर्थिक प्रगति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी में अग्रणी भूमिका उन्हें वैश्विक मानचित्र पर और भी प्रभावशाली बना रही है. नास्त्रेदमस के अनुसार, 2026 में इन देशों का प्रभाव बढ़ सकता है और पश्चिमी देशों की पारंपरिक प्रभुत्व क्षमता कमजोर हो सकती है, क्योंकि  पश्चिम मौन में अपनी रोशनी खो देगा.

सात महीने का होगा महायुद्ध

नास्त्रेदमस ने एक और पहेली भी छोड़ी है जिसमें लिखा है कि सात महीने का महान युद्ध, बुराई के कारण मारे गए लोग / रूएन, एवरेक्स द किंग विफल नहीं होंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्यवाणी किसी बड़े संघर्ष या युद्ध की ओर इशारा कर सकती है. कुछ का यह अनुमान है कि यह किसी क्षेत्रीय युद्ध के रूप में सामने आ सकता है, जबकि कुछ इसे तीसरे विश्व युद्ध के संकेत के रूप में भी देखते हैं. इतना तय है कि 2026 में दुनिया राजनीतिक, तकनीकी और सामाजिक रूप से कई बदलावों से गुजर सकती है. नास्त्रेदमस की इन पहेलियों ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि इतिहास के महान भविष्यवक्ता हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST