<

Tourist Place In Rajasthan: राजस्थान घूमने जा रहे हैं? ये 5 जगहें मिस की तो अधूरी रह जाएगी ट्रिप!

Rajasthan Historical Tourist Palace: अगर आप वीकेंड के समय जयपुर घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं और हिस्टोरिकल पैलेस घूमना पसंद करते हैं तो जयपुर के इन पांच ऐतिहासिक जगहों का जरूर एक्सप्लोर करें. इन जगहों पर जाकर आपको राजस्थान के इतिहास और विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी.

Rajasthan Historical Tourist Palace: अगर आप राजस्थान में वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे है और ऐतिहासिक महलों को देखना पसंद करते है. तो आज हम आपको राजस्थान में ही मौजूद पांच ऐसी हिस्टोरिकल जगह के बारे में जो जगह केवल जयपुर में ही मिलेगी. आप आसानी से जा सकते हैं. राजस्थान के इतिहास और विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी.

आमेर किला

आमेर किला जयपुर के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह में से एक है. जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा मान सिंह प्रथम ने करवाया था. यह किला हिंदू और मुगल वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करता है. इसके हॉल, जैसे दीवान-ए-खास, शीश महल और सुख निवास, अपनी जटिल नक्काशी और शीशे की सजावट के लिए प्रसिद्ध है. इस किले तक पहुंचने के लिए हाथी की सवारी का अनुभव भी लिया जा सकता है. रात में होने वाली लाइट एंड साउंड शो यहां के इतिहास को जीवंत कर देता है.

हवा महल

हवा महल जयपुर की पहचान माना जाता है. महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 में निर्मित यह एक पांच मंजिला इमारत है, जिसकी पहचान इसकी 953 छोटी खिड़कियां (झरोखे) है. जो राजपूत महिलाओं को बाहरी दुनिया देखने की सुविधा देने के लिए बनाई गई थी. महल का गुलाबी रंग और बारीक नक्काशी इसे और भी आकर्षक बनाती है. अंदर एक संग्रहालय भी है जिसमें राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां प्रदर्शित है. शहर के मध्य में स्थित हवा महल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.

जंतर मंतर

जंतर मंतर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है.जिसका निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था. यह खगोलीय वेधशाला पत्थर और धातु से बने 19 विशाल उपकरणों का एक संग्रह है. जिन्हें सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की गति मापने के लिए डिजाइन किया गया है. सबसे प्रसिद्ध उपकरण ‘सम्राट यंत्र’ है. जो 27 मीटर ऊंचा है और समय को सटीक रूप से माप सकता है. यह स्थल विज्ञान और इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है.

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस जयपुर के सबसे शानदार ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है. इसका निर्माण 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था. इसमें चंद्र महल मुबारक महल और दीवान-ए-खास जैसे खूबसूरत हॉल हैं. जो राजपूत और मुगल वास्तुकला का अनूठा मिश्रण दर्शाते है. महल में एक संग्रहालय भी है जिसमें प्राचीन हथियार पोशाक और पांडुलिपियां प्रदर्शित है. यहां का प्रवेश द्वार त्रिपोलिया गेट भी काफी प्रसिद्ध है.

जयगढ़ किला

आमेर किले के पास स्थित विशाल किला जयगढ़ किला विजय के किले के रूप में भी जाना जाता है. महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा 1726 में निर्मित. यह किला अपनी विशाल तोप, जयवान के लिए भी प्रसिद्ध है. जिसे दुनिया की सबसे बड़ी तोप माना जाता है. किले के अंदर एक शस्त्रागार, एक संग्रहालय और गहरे कुएं है. जयगढ़ किला अपने रहस्यों और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है.

बदलते मौसम में इन तरीकों के साथ मजबूत करें अपनी इम्यूनिटी, बिमारी आस-पास भी नहीं फटकेगी

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST