<

GATE 2026 एडमिट कार्ड पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

GATE Admit Card 2026 Date: IIT Guwahati जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे सीधे इस लिंक gate2026.iitg.ac.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE Admit Card 2026 Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा करेगा. एक बार एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. GATE 2026 की परीक्षा 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से लाखों इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स हिस्सा लेंगे.

GATE 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक बेहद अहम दस्तावेज होगा. इसमें उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जैसे उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, चुना गया पेपर कोड, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर, साथ ही परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश, बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://gate2026.iitg.ac.in/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. सबसे पहले उम्मीदवार का नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग सही होनी चाहिए. इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि एडमिट कार्ड में वही GATE पेपर या पेपर कॉम्बिनेशन दर्ज हो, जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया था.

एडमिट कार्ड में क्लियर होनी चाहिए तस्वीर

फोटो और हस्ताक्षर की जांच भी बेहद जरूरी है. एडमिट कार्ड पर छपी फोटो स्पष्ट होनी चाहिए और वह उम्मीदवार की ही होनी चाहिए. अगर फोटो किसी और की है या धुंधली है, तो परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल सकती. इसी तरह, हस्ताक्षर भी सही और स्पष्ट होने चाहिए. साथ ही परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य विवरणों को भी ध्यान से देखना चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

किसी भी प्रकार की गलतियों के लिए IIT गुवाहाटी से करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी नजर आती है, तो उसे बिना देर किए GATE की आयोजन संस्था IIT गुवाहाटी से संपर्क करना चाहिए. परीक्षा शुरू होने से पहले इन त्रुटियों को ठीक कराना बहुत जरूरी है, ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न आए.

30 अलग-अलग टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

GATE 2026 कुल 30 अलग-अलग टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा दो सत्रों में सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी. सुबह की परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर की परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी. यह परीक्षा निर्धारित तिथियों के बीच सप्ताहांत के दिनों में आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आसानी से इसमें भाग ले सकें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST