<

हनीमून पर पीरियड्स ने बिगाड़ा मूड? इन आसान तरीकों से रोमांस रहेगा बरकरार; बिना टेंशन एन्जॉय करें हर पल

Menstrual Care While Traveling: हनीमून के दौरान पीरियड्स आना सामान्य है. ऐसे समय पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी है. समझदारी और सहयोग से कपल बिना तनाव के अपनी ट्रिप को खास बना सकते हैं.

Menstrual Care While Traveling: शादी के बाद हनीमून हर कपल के लिए बहुत खास पल होता है. महीनों की प्लानिंग और सपनों के बाद यह ट्रिप आता है, लेकिन कई बार ऐन वक्त पर पीरियड्स शुरू हो जाते हैं और मन थोड़ा उदास हो जाता है. हाल ही में गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर उसके पति ने उससे मारपीट की. इससे सवाल उठता है कि क्या हनीमून में केवल शारीरिक संबंध ही जरूरी है? असल में पीरियड्स के दौरान भी कई चीजें की जा सकती हैं, जिससे प्यार बढ़े और ट्रिप का मजा भी रहे.

खुलकर बात करें

सबसे जरूरी है दोनों पार्टनर आपस में खुलकर बात करें. अगर लड़की को पीरियड्स आ गए हैं तो शर्माने या छुपाने की जरूरत नहीं. धीरे से बता दें ताकि पार्टनर मानसिक रूप से तैयार रहे और प्लानिंग उसी हिसाब से हो. इससे समझ और समर्थन बढ़ता है.

एक्टिविटीज और रोमांस बदलें

स्विमिंग या लंबी हाइकिंग की जगह हल्की एक्टिविटीज चुनें जैसे लोकल मार्केट घूमना, कैफे में बैठना या खूबसूरत जगहों की फोटोज लेना. रोमांस सिर्फ शारीरिक नजदीकी नहीं. कडलिंग, माथे को चूमना, गाल थपथपाना, साथ लेटकर बातें करना, मूवी देखना, धीमी लाइट्स में म्यूजिक सुनना, बालकनी में बैठना, हाथ पकड़कर टहलना या पुरानी यादें सुनाना रिश्ते को खूबसूरत बनाता है. कभी बस चुपचाप हाथ थामे रहना भी सुकून देता है.

ये भी पढ़ें: Kon Hai Devdutt Padikkal Ki Girlfriend: कौन है देवदत्त पडिक्कल की गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया पर वायरल हैं दोनों की तस्वीरें; यहां देखें मिस्ट्री गर्ल

स्पा, मसाज और स्पेशल प्लान्स

स्पा या मसाज पीरियड्स के दर्द और थकान में राहत देता है. होटल में कपल स्पा ले सकते हैं या पार्टनर खुद हल्के हाथों से पीठ-पैर की मसाज कर सकता है. कैंडल नाइट डिनर, मूवी नाइट या रोमांटिक ड्राइव प्लान करें. हनीमून की खूबसूरती समझ और साथ निभाने में है, न कि सिर्फ शारीरिक संबंध में. ये छोटे पल रिश्ते को और गहरा बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: PM CARES Fund: 470 करोड़ तो सिर्फ ब्याज, पहली बार पीएम केयर फंड को किया गया पब्लिक; रकम देख रह जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST