<
Categories: क्रिकेट

IND VS SL: टीम इंडिया को मिलने वाली है बड़ी जीत? काल बने गौतम गंभीर के गेंदबाज, मुश्किल में श्रीलंका

IND VS SL: श्रीलंका को पांचवे दिन पहला झटका धनंजया डी स‍िल्वा के रूप में लगा, डी स‍िल्वा 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं श्रीलंका का पांचवा विकेट 142 रन के स्कोर पर लगा.

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट के मुकाबले के पहला मैच गॉल में जारी है. आज मुकाबले का अंतिम और न‍िर्णायक दिन है. मैच का ज्यादातर समय बारिश की वजह से खराब हो गया. अभी श्रीलंका को जीत के लिए 200 रन रन चाहिए.  लंच तक श्रीलंका के 175 रन पर 6 विकेट गिर चुके हैं. भारत ने दूसरी पारी खत्म होने पर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था.  पांचवे दिन श्रीलंका 84 रन पर 4 व‍िकेट से आगे से खेलना शुरू किया था. 

पांचवे दिन का अभी तक का खेल

श्रीलंका को पांचवे दिन पहला झटका धनंजया डी स‍िल्वा के रूप में लगा, डी स‍िल्वा 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं श्रीलंका का पांचवा विकेट 142 रन के स्कोर पर लगा. डी सिल्वा और द‍िनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप की.  इसके बाद बल्लेबाजी करने आए न‍िरोशन ड‍िकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाएं और 10 रन बनाकर प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. यह श्रीलंका का छठा व‍िकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर ग‍िरा.  

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

भारत ने इस टेस्ट की अपनी पहली पारी में 462 रन का मज़बूत स्कोर बनाया. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन पर आउट हो गई. भारत ने अपनी पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाई और दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया गया.भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप ने भारत को अच्छी शुरुआत दी, जिसमें राहुल ने 82 और पडिक्कल ने 167 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने भी हाफ सेंचुरी (51) बनाई.

श्रीलंका के लिए, प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए, जबकि केसर नवंथा ने तीन विकेट लिए.श्रीलंका की पहली इनिंग में सोनल दिनुशा ने सेंचुरी (100) बनाई, जो उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी थी. निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए. मानव सुथार ने चार विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए. सिराज, कृष्णा और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया.भारत की दूसरी इनिंग 193 रन पर सिमट गई, जिसमें ऋषभ पंत ने सबसे ज़्यादा 66 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए. दूसरी इनिंग में असिथा फर्नांडो ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लाहिरू कुमार ने 2 विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गॉल टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका की प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST