<

क्या आपने कभी सोचा है? रेलवे इंजन अलग-अलग रंगों में क्यों होते हैं, जानिए हर रंग का खास मतलब

Meaning of Train Colours: जब भी आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो एक चीज जरूर नोटिस करते होंग,ट्रेन के डिब्बों के अलग-अलग रंग. कहीं नीले, कहीं लाल, तो कहीं हरे या मैरून रंग के कोच नजर आते हैं. ये रंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इनके पीछे एक खास वजह और सिस्टम छिपा होता है.जानिए हर रंग के पीछे की दिलचस्प वजह.

Indian Railway Facts: भारत में ट्रेन से सफर करना सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक अनुभव होता है. स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को देखते ही सबसे पहले जो चीज ध्यान खींचती है, वो है उनके अलग-अलग रंग के डिब्बे. कहीं नीले, कहीं लाल, कहीं हरे तो कहीं मैरून रंग के कोच नजर आते हैं.अक्सर लोगों को लगता है कि ये रंग सिर्फ दिखने के लिए होते हैं, लेकिन असल में हर रंग का एक खास मतलब और उपयोग होता है. भारतीय रेलवे इन रंगों के जरिए डिब्बों की पहचान और उनके काम को आसान बनाता है.

आपको बता दें कि रेलवे का नेटवर्क बहुत बड़ा है और हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में हर डिब्बे को अलग पहचान देना जरूरी होता है, ताकि यात्रियों और रेलवे स्टाफ दोनों को आसानी रहे.इसी वजह से अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे दूर से ही पता चल जाए कि कौन सा कोच किस क्लास का है या उसका उपयोग क्या है.

नीले रंग के डिब्बे

नीले रंग के कोच आपको सबसे ज्यादा दिखाई देंगे.ये स्लीपर क्लास और जनरल डिब्बों के लिए इस्तेमाल होते हैं.यह रंग आम और किफायती यात्रा को दर्शाता है. जो लोग लंबी दूरी का सफर कम खर्च में करना चाहते हैं, वे ज्यादातर इन्हीं डिब्बों में यात्रा करते हैं. धीरे-धीरे नीला रंग भारतीय रेलवे की पहचान बन चुका है.

मैरून रंग

एक समय था जब ज्यादातर ट्रेनें मैरून रंग की होती थीं.यह रंग रेलवे के पुराने समय और उसकी परंपरा को दर्शाता है.आज भी कुछ पुराने रूट या हेरिटेज ट्रेनों में ये रंग देखने को मिल जाता है. इसे देखकर पुराने जमाने की रेल यात्रा की झलक मिलती है.

हरे रंग के डिब्बे

हरे रंग के कोच आमतौर पर गरीब रथ जैसी ट्रेनों में लगाए जाते हैं.ये ट्रेनें कम कीमत में AC सुविधा देती हैं, इसलिए हरा रंग किफायती और आधुनिक सेवा का संकेत माना जाता है.यह रंग यात्रियों को तुरंत बता देता है कि यह एक बजट AC ट्रेन है.

लाल रंग के डिब्बे

लाल या हल्के जंग जैसे रंग वाले डिब्बे आमतौर पर AC क्लास से जुड़े होते हैं.इनमें बेहतर सुविधाएं, आरामदायक सीटें और साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाता है.इसलिए लाल रंग को प्रीमियम और आरामदायक यात्रा का प्रतीक माना जाता है.

पीली पट्टियां

कुछ डिब्बों पर पीले रंग की धारियां या निशान बने होते हैं.ये कोई डिजाइन नहीं, बल्कि एक जरूरी संकेत होते हैं.इनसे पता चलता है कि यह डिब्बा ब्रेक वैन, पार्सल कोच या किसी खास काम के लिए इस्तेमाल हो रहा है. पीला रंग दूर से भी साफ नजर आता है, इसलिए इसे पहचान के लिए चुना गया है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST