<

Kuttu के आटे को अंग्रेजी में क्या कहते है? जानें फायदे और लाभ की पूरी जानकारी

Kuttu atta in English: आज हम आपको नवरात्रों में प्रसिद्ध आहार कुट्टू के आटे का अंग्रेजी शब्द बताने वाले है.

What is Kuttu Atta called in English: नवरात्रों (Navratri)  में कु्ट्टू आटे का विशेष महत्व होता है. ये सात्विक आहार के रुप में जाना जाता है. जो लोग नवरात्रों में व्रत रखते है, वे कुट्टू के आटे का सेवन करते है. कट्टू के आटा के बारे में तो सबको ही पता है, लेकिन क्या कोई यह जानता है कि इसे अंग्रेजी में क्या कहते है. तो हम आपको यह बताएंगे की यह क्या है और इसके क्या पोषक तत्व है.

कुट्टू का आटे को अंग्रेजी में क्या कहते है?

कुट्टू का आटा फागोपाइरम एस्कुलेन्टम (Fagopyrum esculentum) नामक पौधे के बीजों से तैयार किया जाता है. इसे अंग्रेज़ी में Buckwheat Flour कहते हैं. इसके नाम में भले ही “व्हीट” है बावजूद इसका गेहूं से कोई संबंध नहीं है. यह एक बीज आधारित आटा है, जिसे अनाज की तरह उपयोग में लाया जाता है.

व्रत में कुट्टू का प्रयोग

व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है, इसलिए कुट्टू का आटा उसका विकल्प बनकर सामने आता है.  इससे बनने वाले पराठे, पूरी, पकौड़े और डोसा जैसी डिशेज़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाली होती हैं. यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है.

कूट्टू आटे का पोषण और स्वास्थ्य लाभ

कुट्टू का आटा केवल व्रत के समय का विकल्प नहीं, बल्कि यह एक संपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी है. इसमें पाए जाने वाले तत्व इसे और भी खास बनाते हैं:

1. उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन – इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों और ऊतकों के विकास में सहायक हैं.

2. फाइबर की प्रचुरता – यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

3. बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स – जैसे नायसिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट, जो ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज़्म में मदद करते हैं.

4. खनिज तत्व – मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा, लोहा, फॉस्फोरस और जिंक हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं.

5. एंटीऑक्सिडेंट्स – रूटिन और क्वेर्सेटिन जैसे यौगिक रक्त संचार को दुरुस्त रखते हैं और हृदय को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं.

क्या है कूट्टू आटे के  विशेष गुण?

ग्लूटेन-फ्री: यह प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री है, इसलिए सीलिएक रोगियों या ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों के लिए यह सुरक्षित विकल्प है.

ब्लड शुगर नियंत्रण: इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स शुगर लेवल को स्थिर रखने में सहायक होते हैं.

हार्ट हेल्थ: इसमें मौजूद रूटिन और मैग्नीशियम हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं. 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST