<
Categories: जॉब

SSC Job 2025: दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन, देखें आयु सीमा की शर्तें

SSC Job 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (Ministerial) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है. आप नीचे विस्तृत विवरण पढ़ सकते है.

SSC Delhi Police Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Ministerial) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है. जबकि आवेदन में सुधार 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा.

इस भर्ती के तहत पूरे 509 रिक्तियों की घोषणा किया गया है. जिनमें से 341 पद पुरुषों के लिए और 168 महिलाओं के लिए आरक्षित है. इसके अतिरिक्त सरकारी नियम के अनुसार पीडब्ल्यूबीडी (40% या अधिक गतिजन्य विकलांगता) वाले उम्मीदवार के लिए भी आरक्षण उपलब्ध है.

12वीं पास करें आवेदन

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Ministerial) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए. केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने ये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं पूरी की हो.

आयु सीमा के संबंध में उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात आवेदक का जन्म 2 जुलाई 2000 और 1 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो. आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवार को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.

इतनी होनी चाहिए टाइपिंग गति

इस पद के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के साथ-साथ टाइपिंग कौशल भी प्रदर्शित करना होगा. उम्मीदवारों की अंग्रेजी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. चयन प्रक्रिया में ये कौशल एक महत्वपूर्ण मानदंड माना जाएगा.

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.nic.in) पर जाएं.
  • यदि आप नए यूजर हैं तो “New Registration” लिंक पर क्लिक करके बेसिक डिटेल्स भरकर पंजीकरण करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें.
  • अब दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें.
  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST