<

नीतीश कुमार ने कब-कब ली बिहार के CM पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

Nitish Kumar Oath: बिहार विधानसभा चुनाव  के नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार बिहार में अब 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. ऐसे में चलिए जानें कि उन्होंने कब-कब सीएम पद के लिए शपथ लीं है.

Nitish Kumar Oath Taking History: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को आ गए थे, जिसमें NDA को भारी मत से बहुमत हासिल हुआ था, इन सभी प्रक्रिया के बाद अब वक्त आता है, नए सरकार के गठन का. यह पूरी प्रक्रिया सोमवार को शुरू होगी. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह 10वीं बार बनने जा रही है, ऐसे में यह सरकार अगले 5 साल तक प्रदेश में काम करेगी. अगर औपचारिक शुरुआत की बात करें तो कल राज्य कैबिनेट की बैठक होगी, साथ ही नीतीश कुमार अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपेंगे. इस पूरी प्रक्रिया के बाद NDA विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाएंगें जिसके बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश होगा. ऐसे में चलिए बात करतें है कि नीतीश कुमार ने बिहार में कब-कब सीएम पद की शपथ ली है.

कब- कब लीं सीएम पद की शपथ?

नीतीश कुमार के बिहार में सीएम पद की शपथ ग्रहण की बात करें तो वह इस बार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. आइए इस पूरे लिस्ट को क्रम में देखें.
1. वह पहली बार मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे. बहुमत साबित न कर पाने के कारण महज सात दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
2. नवंबर 2005 में वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा किया.
3. नवंबर 2010 में नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
4. 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि, फरवरी 2015 में वह फिर से मुख्यमंत्री बने.
5. नवंबर 2015 में वह महागठबंधन सरकार (राजद और कांग्रेस के साथ) में मुख्यमंत्री बने थे.
6. जुलाई 2017 में उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और NDA में वापस आ गए और फिर से मुख्यमंत्री बने.
7.नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद वह एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री बने.
8. अगस्त 2022 में फिर से भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ महागठबंधन सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने.
9. जनवरी 2024 में महागठबंधन छोड़ दिया और एनडीए में वापस आकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
10. अब नीतीश कुमार 2025 के चुनावों के बाद 10वीं बार सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST