Punjab News: फिरोजपुर में दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवारा आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. नवीन अरोड़ा को घर जाते से समय गोली मार दी. गोली लगने से नवीन की मौत हो गई.
Crime News
Punjab Crime News: पंजाब (Punjab Crime News) के फिरोजपुर (Firozpur) में सीनियर आरएसएस कार्यकर्ता बलदेव राज अरोड़ा (Baldev Raj Arora) के बेटे नवीन अरोड़ा (Naveen Arora) को दो हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया. शाम फिरोजपुर शहर में यूको बैंक और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास दो बाइक सवार आकर नवीन पर गोलियों की बरसात करने लगे. घायल नवीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उसकी जान बचा नहीं पाए. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
दरअसल इस खूनी घटना को अंजाम दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवारा वाला मुहल्ले के पास एक 40 साल के पास दिया. उन्होंने नवीन अरोड़ा को घर जाते से समय गोली मारी. जिससे गोली लगने से उसकी की मौत हो गई. वहीं नवीन की मौत से व्यापारियों और परिवार में रोष जाहिर किया है. घटनास्थल पर एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और विधायक रणबीर सिंह भुल्लर पहुंचे और जल्द हमलावरों को पकड़ने की बात कही वही पुलिस सी सी टी वी की मदद से हमलावरों की तलाश में जुट गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई है. एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने कहा कि “अलग अलग टीमें बनाई गई है जल्द हमलावरों को पकड़ा जाएगा.”
मृतक के पिता बलदेव और व्यापार मंडल प्रधान अश्वनी मेहता और रिश्तेदार ने कहा कि नवीन घर के लिए दुकान से गया था और दो अज्ञात ने नवीन को गोली मार दी जिससे नवीन की मौत हो गई है नवीन के दो छोटे बच्चे है परिवार ने हलवारो को पकड़ने की बात कही. रिश्तेदार ने बताया कि पूरा परिवार आर एस एस के साथ काफी पुराना जुड़ा हुआ है पुलिस को जल्द हमलावरों को पकड़ना चाहिए और कारणों का पता करना चाहिए.
Shiva Murder Case: लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के…
Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…
UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…
Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…
Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…
Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…