इंसानों की तरह चलने वाले एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसने बिना रुके 106 किलोमीटर का सफर तय किया. इस चीनी रोबोट का नाम एगिबोट A2 है. आइए इसके बारे में और जानें.
Agibot A2
Agibot A2: मैराथन एथलीटों से मुकाबला करने के लिए एक इंसान जैसा रोबोट आ गया है. इसने गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है. इस ह्यूमनॉइड रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद के 106.28 किलोमीटर की दूरी तय की है.
असल में यह एक चीनी रोबोट है जिसका नाम Agibot A2 है. इस रोबोट ने 106.286 किलोमीटर की दूरी तय की है. जिसने न सिर्फ़ लोगों को हैरान किया बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड भी बनाया.
Agibot A2 ने 10 से 13 नवंबर के बीच सूज़ौ से शंघाई तक का सफर किया. अपने सफर के दौरान यह हाईवे, शहर की सड़कों और भीड़-भाड़ वाली पब्लिक जगहों से गुजरा है.
Agibot A2 रोबोट को यह दूरी पूरी करने में लगभग तीन दिन लगे. इस रोबोट ने अपने फ़ैसले खुद लिए, नेविगेशन का इस्तेमाल किया और किसी भी इंसान या प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचाया है.
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक Agibot A2 को इस चैलेंज के लिए कई महीनों में डेवलप किया गया था, और इसके पार्ट्स को बहुत ध्यान से बनाया गया था. वेबसाइट के मुताबिक “AgiBot A2 रोबोट को अप्रैल और मई 2025 के बीच ऑप्टिमाइज़ किया गया था, ताकि यह कई घंटों तक चलने के बाद गिरने से बच सके.”
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की कंपनी भी अपना रोबोट, ऑप्टिमस डेवलप कर रही है. यह रोबोट अपने आप में अनोखा है, इसके कई वीडियो खुद मस्क ने ऑनलाइन पोस्ट किए थे, और कुछ ही घंटों में ये वीडियो वायरल हो गए है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…