AMUL Milk Rate Increase: 14 मई से अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में 2 रु. की वृद्धि होने वाली है. अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने बुधवार को बढ़ती इनपुट लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की.
Amul ने बढ़ा दी कीमत
AMUL Milk Rate Increase: 14 मई से अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में 2 रु. की वृद्धि होने वाली है. अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने बुधवार को बढ़ती इनपुट लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की.
गौरतलब है कि दूध की कीमतों में वृद्धि से खाद्य मुद्रास्फीति पर असर पड़ने की संभावना है और इससे मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के बजट पर दबाव पड़ेगा. पिछली बार अमूल ब्रांड ने कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई, 2025 को की थी.
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने एक बयान में कहा कि उसने “भारत भर में प्रमुख दूध विक्रय प्रकारों/पैकेटों में ताजे पाउच दूध की कीमतों में 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है.” इसमें आगे कहा गया है कि यह वृद्धि प्रति लीटर लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत के बराबर है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है. GCMMF के अनुसार, “दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. इस दौरान पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है.”
अमूल ब्रांड का कुल कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 में 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, वहीं पिछले वर्ष जीसीएमएमएफ का कारोबार 11.4 फीसदी बढ़कर 73,450 करोड़ रुपये हो गया था. बता दें कि GCMMF प्रतिदिन 31 करोड़ लीटर दूध एकत्र करती है. यह सालाना 24 अरब से अधिक अमूल उत्पादों के पैक वितरित करती है, जिनमें दूध, मक्खन, पनीर जैसे कई डेयरी उत्पाद शामिल हैं.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…