<

वैज्ञानिकों ने दिखाया ऐसा कमाल, अब चांद की सतह पर बैठ ले सकेंगे चाय की चुस्कियां!

Tea Cultivation on Moon: आज हम आपको बेहद रोचक बात बताने जा रहें है, जिसमें अब चांद की सतह पर बैठ आप चाय की चुस्कियों का आंनद ले सकेंगे.

Tea Cultivation on Space: चाय की चुस्की लेना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन इस चुस्की का मजा हमें चांद की सतह पर बैठकर मिले तो, जी हां सही सुना आपने विज्ञान की लगातार प्रगति ने उस कल्पना को हकीकत की दिशा में बढ़ा दिया हैं. ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक ऐसा प्रयोग किया है, जिसने भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं.

कैसें की प्रयोग की शुरुआत?

इस शोध का नेतृत्व प्रोफेसर निगेल मेसन और डॉ. सारा लोपेज-गोमोलोन ने किया. उनके साथ डार्टमूर टी, यूरोप्लैनेट और लाइटकर्व फिल्म्स जैसी संस्थाओं ने भी सहयोग दिया. टीम ने यह जानने की कोशिश की कि क्या चाय का पौधा उन कृत्रिम मिट्टियों में उग सकता है, जिन्हें खासतौर पर चंद्रमा और मंगल ग्रह की सतह जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था.

2 प्रकार की बनाई गई मिट्टी

शोधकर्ताओं ने दो प्रकार की आर्टिफिशियल मिट्टियां बनाई एक जो चांद की सतह जैसी थी और दूसरी मंगल ग्रह की परिस्थितियों को दर्शाती थी. तुलना के लिए पौधों को ब्रिटेन के डेवॉन की उपजाऊ मिट्टी में भी लगाया गया. इसके साथ ही प्रयोगशाला में तापमान, नमी और रोशनी को इस तरह नियंत्रित किया गया कि वे अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियां उत्पन्न करें.

चौंकाने वाले परिणाम

नतीजे बेहद दिलचस्प निकले. चंद्रमा जैसी मिट्टी में लगाए गए चाय के पौधे न सिर्फ जड़ें जमाने में सफल रहे, बल्कि उन्होंने उतनी ही अच्छी वृद्धि दिखाई जितनी डेवॉन की उर्वर मिट्टी में होती है. इसके विपरीत, मंगल ग्रह जैसी मिट्टी में लगाए गए पौधे बिल्कुल भी नहीं पनप सके. इस परिणाम ने यह साफ कर दिया कि चांद पर पौधे उगाने की संभावना वास्तविक है, जबकि मंगल पर अभी लंबा इंतजार करना होगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST