NYC Traffic Jam: न्यू यॉर्क के लोगों की भीड़ के बीच बैरिकेड के पास खड़े होकर मैक्रों ने मज़ाक में ट्रंप से रास्ता खाली करने को कहा. मैक्रों को ट्रंप से यह कहते हुए सुना गया, “आप कैसे हैं? पता है, मैं सड़क पर इसलिए खड़ा हूं क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है.”
Macron Stopped by NY Cops
French President Emmanuel Macron: न्यूयॉर्क शहर में आज एक अजीब घटना हुई. खबरों के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस ने डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रास्ता देने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के काफिले को रोक दिया. इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने तुरंत डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया. बता दें कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 80वां सत्र चल रहा है, जिसमें लगभग 200 राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और हजारों राजनयिक शामिल हैं.
Air India प्लेन को हाइजैक करने की कोशिश? ऐसी टली बड़ी साजिश, दबोचे गए 9 पैसेंजर
UNGA में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का काफिला ट्रैफिक में फंस गया, क्योंकि न्यूयॉर्क पुलिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रास्ता देने के लिए उनका काफिला रोक दिया था.
इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों अपनी गाड़ी से उतरे और सीधे डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया. उन्होंने मज़ाक में कहा, “देखिए, मैं ट्रैफिक में फंसा हूँ क्योंकि सब कुछ आपके लिए बंद है.” मैक्रों ने ट्रंप से सड़क खाली करने को कहा। खबरों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। फोन कॉल के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत सड़क खाली करने का आदेश दे दिया.
न्यू यॉर्क के लोगों की भीड़ के बीच बैरिकेड के पास खड़े होकर मैक्रों ने मज़ाक में ट्रंप से रास्ता खाली करने को कहा. मैक्रों को ट्रंप से यह कहते हुए सुना गया, “आप कैसे हैं? पता है, मैं सड़क पर इसलिए खड़ा हूं क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है.”
लेकिन तब तक ट्रंप का काफिला निकल चुका था और सड़क सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए खुली थी.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन को औपचारिक रूप से मान्यता दी. उनके इस फैसले की 140 विश्व नेताओं ने जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, “मध्य-पूर्व और इज़राइल-फ़िलिस्तीन के बीच शांति के लिए मेरे देश की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के अनुसार, मैं आज घोषणा करता हूं कि फ्रांस फ़िलिस्तीन को मान्यता देता है.”
Lawrence का भी बाप निकला गैंगस्टर रोहित गोदारा? विदेश में बैठे-बैठे बजा दिया बिश्नोई का गेम
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…