<

ना केरल, ना राजस्थान! जानिए किस राज्य को कहा जाता है भारत का टूरिज्म कैपिटल, हर साल टूटता है टूरिस्ट का रिकॉर्ड

Tourism Capital Of India: क्या आप जानते हैं कि भारत की पर्यटन राजधानी किस शहर को कहा जाता है? आइए जानते हैं उस शहर के बारे में जो  हर साल सबसे ज्यादा टूरिस्टों का ध्यान अपनी ओर खींचता है और जहां पर्यटन ही उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.

Tourism Capital Of India: समुद्र किनारे फैले खूबसूरत बीच, मस्ती भरा माहौल, अलग-सी संस्कृति और शानदार होटल-रिसॉर्ट्स ने इस शहर को बाकी जगहों से अलग पहचान दी है. आपको बता दें कि भारत में घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शहर ‘गोवा’ है. यही वजह है कि इसे अक्सर भारत की टूरिज्म कैपिटल कहा जाता है. सालों से देश-विदेश के लाखों लोग छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंचते हैं.

गोवा को टूरिज्म कैपिटल क्यों कहा जाता है?

गोवा हर साल भारत के सबसे ज्यादा टूरिस्ट रिकॉर्ड करता है. इसकी वजह है, बीचपुरानी विरासतनाइटलाइफ और एडवेंचर एक्टिविटीज यानी एक ही जगह पर घूमने, आराम करने और एंजॉय करने का पूरा पैकेज मिल जाता है.चाहे फैमिली ट्रिप हो, दोस्तों के साथ पार्टी प्लान हो या कपल्स की छुट्टियां-गोवा हर तरह के टूरिस्ट को पसंद आता है.

कहां है  गोवा ?

गोवा भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है. इसके पास महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं. भले ही यह भारत का सबसे छोटा राज्य हो, लेकिन टूरिज्म के मामले में सबसे आगे है.

गोवा में क्या-क्या देखने लायक है?

यहां के बागा, कैलंगुट, अंजुना और पालोलेम बीच सबसे मशहूर हैं. इसके अलावा पुराने चर्च, किले, नदी क्रूज़, मसालों के बागान और रंग-बिरंगे फेस्टिवल भी लोगों को खूब पसंद आते हैं.

गोवा की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म की भूमिका

गोवा की कमाई का बड़ा हिस्सा टूरिज्म  से आता है. होटल, टैक्सी, रेस्तरां, लोकल शॉप्स और इवेंट इंडस्ट्री -सब कुछ टूरिस्ट पर ही चलता है. हजारों लोगों की रोजी-रोटी इसी से जुड़ी हुई है.

गोवा से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

  • गोवा में हर साल 1 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं
  • ज्यादातर टूरिस्ट भारत से ही होते हैं
  • विदेशी सैलानियों में भी गोवा बेहद पॉपुलर है
  • यहां सालभर टूरिस्ट सीजन रहता है

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Delhi Metro: यात्री कृपया ध्यान दें! अब 3 बजे से चलेगी Delhi Metro; जानें क्यों किया गया बड़ा बदलाव?

DMRC New Rule: हाल ही में Delhi Metro को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया…

Last Updated: April 4, 2026 09:59:30 IST

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST