<
Categories: देश

फरवरी 2026 कैलेंडर, क्यों भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही शुभ है यह महीना?

फरवरी 2026 का कैलेंडर (February 2026 Calendar) भक्ति और उत्सवों (Devotion and Celebrations) से भरा होने वाला है. दरअसल, इस महीने की खास विशेषता 15 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) और 19 फरवरी को शिवाजी जयंती (Shivaji Jayanti) से देखने को मिलेगी.

February 2026 Calendar: साल 2026 का दूसरा महीना यानी फरवरी, धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार को लेकर बेहद ही खास होने जा रहा है. दरअसल, यह महीना न सिर्फ कड़ाके की ठंड से राहत और वसंत के आगमन का संकेत देता है, बल्कि इस बार कई बड़े हिंदू त्योहार भी इस महीने में ही देखने को मिलेंगे. विशेष रूप से भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना सबसे ज्यादा पावन होने वाला है, क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि फरवरी में ही मनाई जाएगी. 

प्रमुख त्यौहार और तिथियां

फरवरी 2026 की शुरुआत ही माघ पूर्णिमा (1 फरवरी) जैसे पवित्र दिन से हो रही है. जहां, हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व देखने को मिल रहा है. इसके बाद, महीने के दूसरे सप्ताह में यानी 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है. 

फरवरी के महीने में है महाशिवरात्रि

इतना ही नहीं यह महीने भोलेनाथ के भक्तों के लिए सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वो इसलिए क्योंकि महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को होने वाला यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. 

ऐतिहासिक और राष्ट्रीय दिवस

धार्मिक पर्वों के अलावा, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जो महाराष्ट्र समेत पूरे भारत के लिए सबसे बड़ा गौरव का दिन है. इसी दिन के आसपास चंद्रमा की स्थिति के मुताबिक, रमज़ान का पवित्र महीना भी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ महीने का अंत 27 फरवरी को आमलकी एकादशी और 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के साथ होगा, जो पूरे देशभर में सीवी रमन की याद में मनाया जाता है. 

छुट्टियों को लेकर कैसा रहेगा महीना?

बात करें छुट्टियों के बारे में तो, फरवरी 2026 में रविवारों की संख्या चार है (1, 8, 15, और 22). इसके अलावा महाशिवरात्रि (15 फरवरी) रविवार को होने की वजह से कोई अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा, लेकिन शिवाजी जयंती (19 फरवरी) पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टी देखने को मिलेगी.

Darshna Deep

Recent Posts

खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2…

Last Updated: October 5, 2026 12:05:22 IST

UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…

Last Updated: October 5, 2026 11:25:30 IST

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…

Last Updated: October 5, 2026 10:54:15 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट! आपके शहर में 10 ग्राम से 1 किलो तक कितनी कीमत?

Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…

Last Updated: October 5, 2026 10:26:20 IST

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST