<

सर्दी आते ही कहां गायब हो जाती हैं छिपकलियां समेत ये जीव? जानिए इस रहस्य के पीछे छिपा विज्ञान

General Knowledge News: ठंड आते ही घरों से छिपकलियां दिखना बिल्कूल ही गायब हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसकी वजह क्या है,अगर नहीं तो आइए जानें.

Where Reptiles Disappear in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही केवल इंसानों की दिनचर्या ही नहीं बदलती, बल्कि प्रकृति में रहने वाले जानवरों और सरीसृपों की दुनिया में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. आपने अक्सर गौर किया होगा कि गर्मियों में दिखाई देने वाले सांप, मेंढक या छिपकलियां ठंड के मौसम में अचानक नज़र नहीं आते. क्या ये कहीं चले जाते हैं? या फिर सर्दी से बचने के लिए कोई खास तरीका अपनाते हैं? दरअसल, इसके पीछे प्रकृति का एक अनोखा रहस्य छिपा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में हाइबरनेशन (Hibernation) कहा जाता है.

ठंड बढ़ते ही जीव क्यों गायब हो जाते हैं?

सर्दियों में जब तापमान बहुत नीचे चला जाता है, तो कई जीव-जंतु अपने शरीर का तापमान बनाए नहीं रख पाते. ऐसे जीवों को कोल्ड-ब्लडेड कहा जाता है, यानी इनका शरीर बाहरी तापमान पर निर्भर करता है. जैसे ही ठंड बढ़ती है, इनका शरीर ठंडा पड़ने लगता है. ऊर्जा की बचत और जीवित रहने के लिए ये जीव एक विशेष नींद जैसी अवस्था में चले जाते हैं, जिसे हाइबरनेशन कहा जाता है. इस दौरान इनका शरीर बेहद धीमी गति से काम करता है और ये कई हफ्तों या महीनों तक बिना खाए-पिए रह सकते हैं.

सांपों की सर्दियों की दुनिया

सांप थर्मोरेगुलेटरी जीव होते हैं, यानी वे अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर पाते. सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है, तो वे ठंड से बचने के लिए किसी गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं. ये आमतौर पर चूहों या खरगोशों के बिलों, पेड़ों की जड़ों, पत्थरों की दरारों या मिट्टी के अंदर शरण ले लेते हैं. यही उनका हाइबरनेशन पीरियड होता है.
कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और अजगर जैसे जहरीले और बड़े सांप भी इसी अवस्था में चले जाते हैं. हालांकि, कभी-कभी अजगर जैसे बड़े सांप हल्की धूप में अपने शरीर को गर्म करने के लिए बाहर निकलते देखे जा सकते हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है.

छिपकलियां, मेंढक और कछुए भी सो जाते हैं

सांपों के अलावा मेंढक, छिपकलियां, कछुए और घोंघे भी सर्दियों में हाइबरनेशन में चले जाते हैं. ये जीव पानी के किनारे या मिट्टी में खुदाई करके गहराई में छिप जाते हैं. सतना और उसके आसपास के इलाकों में कई बार देसी रूफ टर्टल को मिट्टी या तालाब के पास धूप सेंकते हुए देखा गया है, जिससे वे अपने शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ा सकें.

फिर कब जागते हैं ये जीव?

जैसे ही फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में तापमान बढ़ना शुरू होता है, ये सभी जीव धीरे-धीरे अपनी हाइबरनेशन अवस्था से बाहर आने लगते हैं. इसके बाद ये अपनी सामान्य गतिविधियों में लौट आते हैं.
हालांकि, बरसात का मौसम इनके लिए फिर चुनौती बन जाता है. जब उनके बिल या छिपने की जगहों में पानी भर जाता है, तो ये मजबूर होकर बाहर निकलते हैं, और अक्सर इंसानी इलाकों में दिखाई देने लगते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? कर्मचारियों में बढ़ती चिंता के बीच AITUC ने की ये बड़ी मांग

8वां वेतन आयोग: साल 2026 का तीसरा महीना चल रहा है और  कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Last Updated: March 16, 2026 21:51:33 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: अचानक गिरा रूफटॉप शेड, मौके पर मची अफरा-तफरी; गाड़ियों को हुआ नुकसान

Ranchi Storm Rooftop Shed Collapse: दरअसल कडरू मेन रोड पर स्थित सोरोस बार के ओपन…

Last Updated: March 16, 2026 21:39:30 IST

Sovereign Wealth Fund: क्या है सॉवरेन वेल्थ फंड, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरब देशों का सरकारी पैसा भारत को बनाएगा सुपरपावर?

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए आई बड़ी खबर! आखिर क्यों…

Last Updated: March 16, 2026 21:30:19 IST

44 हजार मेट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज, क्या सस्ती होगी गैस?

Shivalik Ship: देश भर में LPG संकट के बीच 44 हजार मेट्रिक टन एलपीजी लेकर…

Last Updated: March 16, 2026 21:26:42 IST

Hindu Nav Varsh 2026: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नीम खाने की क्या है परंपरा? इस बार कौन होगा राजा कौन बनेगा मंत्री

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता…

Last Updated: March 16, 2026 20:50:48 IST