Hindi News / Indianews / Ram Rahim Came Out On Parole For 40 Days

40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, साध्वी से यौन शोषण मामले में काट रहा सजा

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 40 दिन की पैरोल की मंजूरी दे दी है। 12 अक्टूबर को सरकार ने बाबा कि पैरोल मंजूरी के ऑर्डर जारी किए थे। जिसके बाद राम रहीम आज शनिवार को जेल से बाहर आ गया है। भारी पुलिस सुरक्षा […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 40 दिन की पैरोल की मंजूरी दे दी है। 12 अक्टूबर को सरकार ने बाबा कि पैरोल मंजूरी के ऑर्डर जारी किए थे। जिसके बाद राम रहीम आज शनिवार को जेल से बाहर आ गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बागपत डेरे के लिए राम रहीम रवाना हो गया है। रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण करने के मामले में 20 साल की सजा और दो हत्याओं के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

पहले भी मिल चुकी पैरोल की मंजूरी

आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले भी दो बार राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। बता दें कि फरवरी में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले तथा आदमपुर उप चुनाव से पहले राम रहीम को जेल से पैरोल पर बाहर लाया गया है। काफी वक्त से राम रहीम की पैरोल का विरोध हो रहा था। सरकार पर लगातार यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि चुनावी फायदा पाने के लिए भाजपा बार-बार राम रहीम को राहत दे रही है।

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

Ram Rahim

सिरसा जाने की मांग हुई खारिज

मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम ने सरकाक से डेरा सच्चा सौदा सिरसा जाने की अनुमति मांगी थी, मगर उसकी इस अर्जी को खारिज कर दिया गया। राम रहीम ने विकल्प के तौर पर राजस्थान के आश्रम का भी हवाला दिया था, लेकिन शायद इसे भी मंजूरी नहीं मिली। राम रहीम का काफिला सुनारिया जेल परिसर से सुबह 6:55 पर बाहर आया। दो गाड़ियों में उनके नजदीकी लोग उन्हें लेने जेल गए थे।

मुंह बोली बेटी आई थी राम रहीम को लेने

बता दें कि राम रहीम को लेने के लिए जेल के बाहर दो गाड़ियां पहुंची थीं। जिसमें उनके नजदीकी लोग शामिल थे। खबर के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उन्हें लेने के लिए जेल आई थी।

Also Read: एक बार फिर पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, सिरसा जाने की नहीं मिली अनुमति

Tags:

Dera Sacha Sauda chiefGurmeet Ram Rahim SinghHaryana GovernmentRam Rahimगुरमीत राम रहीमराम रहीमहरियाणा सरकार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue