India News (इंडिया न्यूज), Haryana Farmers: हरियाणा में किसान अब भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वहीँ प्रदेश में अब किसानों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जिसके चलते किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ एक बार फिर हरियाणा के नूंह में अन्नदाताओं ने टाउनशिप का निर्माण कार्य रोक दिया। और पुलिस ने इसको देखते हुए महिलाओं समेत लगभग 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीँ इस दौरान नूंह में अच्छा खासा बवाल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस ने जानकारी दी कि रोजका मेव थाने में 53 महिलाओं समेत 107 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Farmers Protest 2.0
इस दौरान किसानों ने जानकारी दी कि आईएमटी रोजका मेव के लिए, नौ गांवों – खेड़ली कांकर, महरोला, बड़ेलकी, कंवरसिका, रोजका मेव, धीरुडुका, रूपाहेडी, खोड (बहादरी) और रेवासन – में फैली 1,600 एकड़ जमीन 2010 में अधिग्रहित की गई थी। वहीँ किसानों ने प्रदर्शन करते समय आरोप लगाया कि हमें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला। पुलिस ने जानकारी दी कि उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसान 28 फरवरी से धीरुडुका गांव में धरने पर बैठे हैं।
इंस्टाग्राम पर फेमस होने की सनक, आधी रात को थाली बजाने पहुंचा युवक, पुलिस ने सिखाया सबक
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कई बड़े कदम उठाए। दरअसल, मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने धीरुडुका गांव में आईएमटी रोजका मेव का काम रुकवा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के कर्मचारी मशीनें लेकर पुलिस के साथ मौके पर पहुँच गए। उस दौरान तुरंत काम शुरू कर दिया। इसी दौरान 100 से ज्यादा किसान जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, कार्य स्थल पर पहुंच गए। वहीँ इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच अच्छी खासी बहस हो गई। जिसके बाद पुलिस को किसानों के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा।
‘हरियाणा में बन गई ट्रिपल इंजन की सरकार’ खुशी से झूम उठे मोहन लाल बडौली, कांग्रेस का हुआ बुरा हाल