Hindi News / Haryana News / Jjp Opposed The Decision To Cancel Eid Holiday Statement Of Principal General Secretary Digvijay Chautala

'सरकार ने मुसलामानों को ठेस पहुंचाई', ईद की छुट्टी ना मिलने पर हरियाणा में मचा बवाल, जिद पर अड़े दिग्विजय चौटाला

Haryana Eid Holiday: हरियाणा में ईद की छुट्टी को लेकर बवाल मचा हुआ है। लगातार पक्ष विपक्ष के बीच तकरार जारी है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद की छुट्टी को रद्द किए जाने की कड़ी आलोचना की है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Haryana Eid Holiday: हरियाणा में ईद की छुट्टी को लेकर बवाल मचा हुआ है। लगातार पक्ष विपक्ष के बीच तकरार जारी है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद की छुट्टी को रद्द किए जाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईद की सार्वजनिक छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में तबदील कर हरियाणा सरकार ने एक बड़े वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। इसके अलावा भी उन्होंने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। आइए जान लेते हैं आगे दिग्विजय चौटाला क्या बोले।

  • BJP पर भड़के चौटाला
  • CM सैनी को दे डाली चेतावनी

3 बजे हनुमान, 6 बजे जय श्रीराम… ईद से पहले सलमान खान ने पहनी भगवा घडी, राम जन्मभूमि से है खास कनेक्शन, देख खौल गया मुस्लिम कट्टरपंथियों का खून

वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर मां-बेटी ने दी जान, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

digvijay chautala

BJP पर भड़के चौटाला

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हमारे धर्मनिरपेक्ष देश में सभी धर्म के लोगों को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता है और अपने धर्म का पालन करने की पूरी आज़ादी और सुविधा मिलती है। ऐसे में मुस्लिम समाज के बड़े पर्व ईद-उल-फितर पर हमेशा से देश के हर राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है लेकिन हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने का बहाना बनाकर इस अवकाश को प्रतिबंधित अवकाश में बदल दिया है। जो कि पूरी तरह ग़ैरज़रूरी और ग़लत है।

Sikandar Review: रिलीज से पहले ही सामने आ गई ‘सिकंदर’ की कहानी! सलमान के पिता ने ही बता दी पूरी स्टोरी? डायलॉग को लेकर कही ऐसी बात

CM सैनी को दे डाली चेतावनी

इतना ही नहीं दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि देश की हर राज्य सरकार 31 मार्च की छुट्टी के बावजूद वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन का काम सही तरीके से करने जा रही है और यहाँ तक कि केंद्र सरकार भी ईद की छुट्टी होने के बावजूद 31 मार्च को सभी जरूरी काम ठीक तरीके से करेगी, सिर्फ हरियाणा सरकार को ही 31 मार्च की छुट्टी होने में क्यों तकलीफ हुई है ? उन्होंने माँग की कि नायब सैनी सरकार तुरंत अपने फैसले को बदले और पहले की तरह 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे ताकि सभी लोग 31 मार्च को ईद की खुशियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो जननायक जनता पार्टी इसके विरोध में लोगों के बीच जाएगी और विरोध को तेज किया जाएगा।

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में अचानक आई उछाल, यहां जानें लेटेस्ट प्राइस

Tags:

Eid Mubarakeid ul fitr 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue