India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Lal Panwar : हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार आमजन के हितों के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में हर वर्ग को मान – सम्मान मिल रहा है। यही कारण है कि आज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी में ज्वाइनिंग की है। Minister Krishna Lal Panwar
Minister Krishna Lal Panwar
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार इसराना (पानीपत) विधानसभा के शाहपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए निरंतर विकास के कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के मामलों में जो उन्नति और प्रगति की है, उसकी पहचान आज विश्व भर में दिखाई देती है। Minister Krishna Lal Panwar
Minister Krishna Lal Panwar
पिछले 10 वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास की रणनीति अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का विकास व कल्याण सुनिश्चित किया है। पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है, यह बजट लोगों के लिए कारगर साबित होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। Minister Krishna Lal Panwar
मंत्री अरविंद शर्मा की बैठक में हंगामा, फरियादी ने दी सल्फास खाने की धमकी, तब…
कैथल में अवैध लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, अल्ट्रासाउंड मशीन और इतना कैश बरामद