India News(इंडिया न्यूज), PM Condolence Message: पूर्व मंत्री और दादरी से दो बार विधायक रहे सतपाल सांगवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने उनके बेटे एवं विधायक सुनील सांगवान को भेजे शोक संदेश में सतपाल सांगवान के निधन को समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया।
हिमानी हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज मामला! 1 मार्च से था लापता, रोहतक की झाड़ियों में मिला शव
PM Condolence Message
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा- “सतपाल सांगवान के निधन की जानकारी मिलने पर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सतपाल सांगवान परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणा स्रोत थे। उनके संस्कार और आदर्श परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। बढ़ती उम्र और कैंसर (Cancer) फैलने के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया। उनके निधन से हरियाणा की राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।