India News (इंडिया न्यूज),Haryana Weather News Today: हरियाणा के मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ नजर आ था है। दरअसल, हरियाणा में 3 अप्रैल तक मौसम में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीँ इस दौरान मौसम विभाग ने सामान्य से अधिक तापमान की संभावना जता दी है। प्रदेश में अब उमस भरी गर्मी पड़ने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि दिन में अब तेज धूप निकलने की भी संभावना है। जहाँ एक तरफ लोगोनो को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वहीँ आपको बता दें प्रदेश में मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दे दी है। आइए जान लेते हैं मौसम विभाग ने क्या कहा।
haryana Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीँ इसी के चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हल्का आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीँ न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
वहीँ प्रदेश में इस दौरान हलकी हवाएं भी चलती रहेंगी जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 28-29 मार्च को धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रदेश की रातें ठंडी रहने की संभावना है।