होम / CM Manohar Lal : अंत्योदय का सपना साकार करने में युवा निभाएं भूमिका

CM Manohar Lal : अंत्योदय का सपना साकार करने में युवा निभाएं भूमिका

India News Editor • LAST UPDATED : October 3, 2021, 10:46 am IST

CM Manohar Lal : Youth Should Play A Role In Realizing The Dream Of Antyodaya

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए हरियाणा सरकार वास्तविक पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सरकार की परिवार पहचान पत्र नामक महत्वकाक्षी योजना में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल और राई के विधायक श्री मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहे।

Also Read : CM Manohar Lal : गन्ना किसानों को समय पर हो भुगतान

 CM Manohar Lal : आधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा कार्यकर्ताओं से सरकारी योजना के संबंध में विस्तार से फीडबैक लिया और योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ना है, हरियाणा सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम किया है।

 CM Manohar Lal : योजनाओं में भागीदार बने युवा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं में भागीदार बनना चाहिए। बहुत सी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों को नहीं मिल पाती और वे फॉर्म तक नहीं भर पाते। युवाओं को ऐसे लोगों तक पहुंचकर न केवल उनका फॉर्म भरवाना है बल्कि उन्हें योजना का लाभ भी पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समाज को सशक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएं और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करें।

 CM Manohar Lal : तथ्यों के साथ रहें अपडेट

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि मौजूद समय में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वालों को तथ्यों के साथ जवाब देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को जवाब देने के लिए हमें निरंतर सटीक जानकारी के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता है।

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT