India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। इसमें छह बच्चों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं। बता दें कि, निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। यह घटना जिले के कनीना उपमंडल के गांव उन्हाणी के पास हुई है।
मिली जानकारी में कहा गया कि, जिस स्कूल बस का एक्सीडेंट हुआ, उसका ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। लोगों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 25 से 30 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है। इस बात की जांच की जाएगी कि ड्राइवर सो रहा था या वह नशे में था। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां हैं। इसके बाद भी निजी स्कूल ने छुट्टियां घोषित नहीं कीं।
Flying Beast: फ्लाइंग बीस्ट की नई यात्रा, अपनाई पुरानी भारतीय खेती तकनीक
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुँचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 11, 2024
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है । अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं।मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं।
स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) April 11, 2024
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और माता त्रिपुरसुन्दरी से घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Biplab Kumar Deb (MODI Ka Parivar) (@BjpBiplab) April 11, 2024