होम / Kurukshetra Gangwar: धर्मनगरी में बदमाशों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग,मचा हड़कंप

Kurukshetra Gangwar: धर्मनगरी में बदमाशों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग,मचा हड़कंप

BY: • LAST UPDATED : February 24, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Kurukshetra Gangwar: हरियाणा में बढ़ते अपराध के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीँ आज कुरुक्षेत्र से एक और डरा देने वाला मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र में लाडवा उपमंडल के गांव बदरपुर में बाइक पर आए 2 युवकों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। पीड़ित व्यक्ति को उसके परिजनों ने तुरंत CHC लाडवा पहुंचाया।जहां से उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।आपकी जानकारी के लिए बता दें घायल व्यक्ति का नाम जयप्रकाश बताया जा रहा है। वहीँ ये शख्स किसान यूनियन से जुड़ा हुआ है।

  • छाती में लगी गोलियां
  • दरवाजा खोलते ही की फायरिंग

बागपत की युवती की हुई दर्दनाक मौत, ग्वालियर में किराए के कमरे से मिला शव

छाती में लगी गोलियां

इस घटना में जयप्रकाश बुरी तरह से घायल जो गया है। वहीँ युवक की हालत काफी नाजुक भी बनी हुई है। आपको बता दें, उसकी छाती में 2 गोलियां लगी है। जानकारी के अनुसार , लाडवा के बदरपुर गांव का जयप्रकाश अपने घर पर मौजूद था। आज सुबह  किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही जयप्रकाश ने दरवाजा खोला तो बाहर खड़े 2 युवकों में से 1 ने उस पर फायरिंग कर दी।

Global Investors Summit 2025 : पीएम मोदी बोले- ‘भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी’, अदाणी ग्रुप करेगा 2.10 लाख करोड़ का निवेश

दरवाजा खोलते ही की फायरिंग

फायरिंग में 2 गोलियां जयप्रकाश की छाती में जा लगी। इस वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली। वैसे ही थाना लाडवा SHO कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि अभी परजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जयप्रकाश की हालत काफी नाजुक है। उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

बारातियों के सिर पर छाया क्रिकेट का ऐसा खुमार, DJ फ्लोर पर ही लगा डाली बड़ी स्क्रीन, मनाया जीत का जश्न

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT