-
अब तक 60.02 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahakumbh Day 41 : प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आज 41वां दिन है और मेले के समापन में सिर्फ 4 दिन शेष हैं। अंतिम सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे प्रयागराज में भारी जाम लग गया। अब तक 60.02 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जबकि शनिवार की बात की जाए तो दोपहर 12 बजे तक 71.18 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे।
Farmers Protest: एक बार फिर एक्टिव हुआ किसान आंदोलन, सामने आया सरवन सिंह पंढेर का बयान, जानिए क्या बोले किसान नेता
Mahakumbh Day 41 : यमुना ब्रिज पर 7 घंटे से लगा जाम
वहीं यमुना ब्रिज की ओर जाने वाला रास्ता 7 घंटे से जाम है। लखनऊ से आई महिला श्रद्धालु ने बताया कि बस से 4 घंटे में आधा घंटे का सफर पूरा करना पड़ा। शहर के 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहरी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने के लिए 10 से 12 किमी पैदल सफर करना पड़ रहा है। प्रशासन ने शटल बस, ई-रिक्शा, ऑटो और ठेले की सुविधा दी है लेकिन, वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
Punjab Bomb Threat: पंजाब में कहां से घुसे आतंकी! दे डाली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट
किराया 12 गुना तक महंगा, दिल्ली-प्रयागराज फ्लाइट 42 हजार तक पहुंची
- ऑटो और ई-रिक्शा एक किमी के लिए 100 रुपए तक वसूल रहे हैं।
- बाइक वाले 50 रुपए प्रति किमी तक ले रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को 500 से 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
- दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट का किराया 38 से 42 हजार रुपए तक पहुंच गया है, जो 26 फरवरी के बाद सिर्फ 3 हजार रुपए रह जाएगा।
सीएम योगी और जेपी नड्डा करेंगे संगम स्नान
- सीएम योगी आज 9 घंटे महाकुंभ में रहेंगे और महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संगम में स्नान करेंगे।
Kumbh Mela 2025 : भारतीय रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, जानें यह रहेगी समय सारिणी